फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: अब खाएं तो खाएं क्या? आटे में कीड़े, दूध-घी और पनीर भी नकली, जांच के लिए भेजे गए 497 नमूने फेल

Sat, 08 Aug 2026 09:00 AM IST
Dhirendra Singh धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
धर्मेंद्र त्यागी, अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 08 Aug 2026 09:00 AM IST
सार

आगरा में अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक जांचे गए खाद्य पदार्थों के 1,352 नमूनों में 497 यानी 36.76 फीसदी नमूने फेल मिले हैं। आटे में कीड़े और घटिया गेहूं, दूध में पानी व सिंथेटिक दूध, जबकि घी, पनीर और खोआ में भी बड़े पैमाने पर मिलावट व नकली उत्पाद मिले।

विज्ञापन
Worms in Flour Adulterated Milk Fake Ghee and Paneer 497 Samples Fail
मिलावट - फोटो : अमर उजाला
अब घी, दूध और पनीर का सेवन सेहतमंद नहीं, बीमार बना रहा है। ऐसा हम नहीं खाद्य विभाग के आंकड़े कह रहे हैं। अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की रिपोर्ट चाैंकाने वाली है। खाद्य विभाग की जांच में हर तीसरा नमूना नकली या मिलावटी मिला है।


रिपोर्ट के अनुसार, शहर से देहात तक विभिन्न सामग्री के 1,501 नमूने जांच के लिए भेजे गए। इसमें 1352 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें 497 नमूने (36.76 फीसदी) फेल मिले। यहां तक कि गेहूं के आटे में कीड़े पाए गए। ऐसे में लोग भी चिंतित हैं कि खुद और बच्चों को आखिरकार क्या खिलाएं-पिलाएं। खाद्य विभाग ने रिपोर्ट शासन को भेज दी है। फेल हुए 497 नमूनों में 356 मिलावटी और घटिया पाए गए। 89 नकली और 52 मिथ्या छाप और नियमों की अनदेखी वाले थे। आटे के 59 नमूनों की रिपोर्ट मिली जिसमें 12 में घटिया और घुने हुए गेहूं का इस्तेमाल हुआ था। तीन नमूनों में जिंदा और मरे हुए कीड़ों की पुष्टि हुई।


 
Worms in Flour Adulterated Milk Fake Ghee and Paneer 497 Samples Fail
नकली दूध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दूध के 168 नमूनों में से 114 में पानी और 11 में सिंथेटिक दूध मिला। घी के 29 नमूनों की जांच में सात में मिलावट और आठ में नकली घी मिला। पनीर के 53 नमूने घटिया और 34 नकली मिले। खोआ की 58 नमूनों की जांच में 31 की गुणवत्ता खराब और 10 नमूनों में मिलावट मिली जो खाने योग्य नहीं था।

 
Worms in Flour Adulterated Milk Fake Ghee and Paneer 497 Samples Fail
पनीर को नष्ट कराती खाद्य विभाग की टीम। स्रोत विभाग
खाद्य पदार्थों में ये मिलावट
घी: पाम ऑयल, वनस्पति तेल, एसेंस।
पनीर: स्टार्च, रिफाइंड, फैब्रिक व्हाइटनर, स्किम्ड मिल्क पाउडर।
दूध: पानी, रिफाइंड, डिटर्जेंट, ग्लूकोज, पोस्टर कलर।
खोआ: रिफाइंड, स्टार्च, स्किम्ड मिल्क पाउडर।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Worms in Flour Adulterated Milk Fake Ghee and Paneer 497 Samples Fail
पकड़ा खोआ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे कर सकते हैं शुरुआती जांच
पनीर: मिलावटी होने पर ये कठोर होगा और तोड़ने पर बिखर जाएगा। हाथ में पनीर लेने पर जल्दी चिकनाई छोड़ेगा। स्वाद में अंतर मिलेगा।
दूध: एक घूंट पीएं और कुल्ला कर दें। शुरू में मीठा और बाद में कसैला मिले तो नकली है। दूध की बूंद फर्श पर टपकाएं, इसका आकार जल्दी बढ़े तो पानी की मिलावट है।
खोआ: खाद्य सुरक्षा अधिकारी रविंद्र परमार ने बताया कि थोड़े खोआ में गर्म पानी डालने के बाद आयोडीन सॉल्यूशन की कुछ बूंदें डालें। इसका रंग नीला होने पर स्टार्च की मिलावट है। 

 
विज्ञापन
Worms in Flour Adulterated Milk Fake Ghee and Paneer 497 Samples Fail
खाद्य पदार्थों में मिलावट - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
मिलावटी-नकली होने पर करें शिकायत
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि किसी भी खाद्य पदार्थ में मिलावट या उसके नकली होने की आशंका हो तो टोल फ्री नंबर 18001805533 और खाद्य विभाग कार्यालय के नंबर 0562-29700049 पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक शिकायत कर सकते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed