सब्सक्राइब करें

UP: प्यार, इनकार और खूनी खेल, 'साली' से शादी करना चाहता था दीपक, ठुकराने पर भाभी को ही मार डाला; पूरी कहानी

अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Feb 2026 09:55 AM IST
सार

मथुरा के थाना नौहझील इलाके में एक युवक ने अपनी ही भाभी की बेरहमी से हत्या करने के बाद खुदकुशी का प्रयास किया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Young man slit his sister-in-law throat and killed her He also stabbed himself with a blade In Mathura
mathura murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक सिरफिरे ने अपनी ही भाभी को बेरहमी से मार डाला। आरोपी युवक अपनी भाभी की बहन (साली) से शादी करना चाहता था, लेकिन बात नहीं बनी तो आरोपी ने इसका जिम्मेदार भाभी को ही मान लिया।


साली ने शादी से इनकार किया तो बौखलाए देवर ने साढ़े तीन माह बाद ब्लेड से नवविवाहित भाभी का गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद के गले पर भी ब्लेड मारकर खुदकुशी का प्रयास किया। परिजन ने दोनों को निकटवर्ती सीएचसी में भर्ती कराया, जहां भाभी को मृत घोषित कर दिया, जबकि देवर को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। 
Trending Videos
Young man slit his sister-in-law throat and killed her He also stabbed himself with a blade In Mathura
करिश्मा की हत्या के बाद मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटना के बाद मां ने घटनास्थल से साक्ष्य मिटाकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। फोरेंसिक टीम ने बाद में साक्ष्य संकलन किया। नौहझील थाना क्षेत्र के गांव बाघई कटैलिया निवासी ज्वाला प्रसाद के बड़े बेटे प्रमोद उर्फ कालू व छोटे बेटे दीपक का चार माह पहले आगरा के खंदौली क्षेत्र के नंदलालपुर निवासी करिश्मा व उसकी छोटी की बहन के साथ रिश्ता तय हुआ था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Young man slit his sister-in-law throat and killed her He also stabbed himself with a blade In Mathura
करिश्मा की हत्या के बाद मौके पर पूछताछ करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शादी से कुछ दिन पहले करिश्मा की छोटी बहन ने दीपक से शादी करने से इनकार कर दिया, लेकिन करिश्मा और प्रमोद उर्फ कालू की एक नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह में शादी हो गई। छोटी बहन ने शादी से इनकार किया तो दीपक अपनी भाभी करिश्मा से खुन्नस मान गया। 
 
Young man slit his sister-in-law throat and killed her He also stabbed himself with a blade In Mathura
आरोपी दीपक और मृतक करिश्मा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह आठ बजे करिश्मा घर के कमरे थी, इसी दौरान देवर दीपक उनके कमरे में पहुंचा। साली से शादी को लेकर दीपक अपनी भाभी से झगड़ने लगा और थोड़ी देर बाद दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। 
विज्ञापन
Young man slit his sister-in-law throat and killed her He also stabbed himself with a blade In Mathura
करिश्मा की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
करिश्मा ने इसकी शिकायत अपने पति से करने की बात कही, तो दीपक ने ब्लेड से उनका गला रेत दिया। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। इसके बाद उसने अपने गले पर भी ब्लेड मारकर लहूलुहान कर लिया। घर के आंगन में बैठी मां अंगूरी देवी की चीख-पुकार की आवाज सुनकर कमरे में पहुंची तो देवर-भाभी जमीन पर लहूलुहान पड़े थे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed