{"_id":"615aceb48ebc3e471364b5d3","slug":"zoya-afroz-and-divija-gambhir-visit-taj-mahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ताज के सामने 'ताज': मिस इंडिया इंटरनेशनल और मिस मल्टीनेशनल इंडिया ने किया दीदार, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताज के सामने 'ताज': मिस इंडिया इंटरनेशनल और मिस मल्टीनेशनल इंडिया ने किया दीदार, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जोया अफरोज और दिविजा गंभीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिस इंडिया इंटरनेशनल 2021 जोया अफरोज और मिस मल्टीनेशनल इंडिया दिविजा गंभीर ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। जोया और दिविजा ने करीब एक घंटे तक ताजमहल में भ्रमण किया। इस दौरान सेंट्रल टैंक स्थित बेंच पर फोटोशूट कराए। ताजमहल के इतिहास के बारे में गाइड से जानकारी ली।
जोया अफरोज को ग्लैमानंद सुपरमॉडल इंडिया 2021 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का ताज पहनाया गया और दिविजा गंभीर को ग्लैमानंद सुपरमॉडल इंडिया 2021 में मिस इंडिया मल्टीनेशनल का ताज पहनाया गया। यह आयोजन 21 अगस्त को किंगडम ऑफ ड्रीम्स गुरुग्राम में आयोजित किया गया था।
ग्लैमानन्द सुपरमॉडल इंडिया 2021 में ताज पहनाए जाने के बाद दिविजा गंभीर की पहली यात्रा है। उनके साथ के राष्ट्रीय निदेशक निखिल आनंद भी ताजमहल देखने पहुंचे। यह जोया अफरोज की ताजमहल की तीसरी यात्रा थी।
2 of 5
जोया अफरोज और दिविजा गंभीर
- फोटो : अमर उजाला
मिस इंडिया इंटरनेशनल जोया अफरोज और मिस इंडिया मल्टीनेशनल दिविजा गंभीर की अदाओं को देख पर्यटक ताजमहल को भूलकर उन्हें निहारने लगे। पर्यटकों ने उनके नजदीक जाने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को रोक दिया।
3 of 5
जोया अफरोज
- फोटो : अमर उजाला
जोया अफरोज ने ताजमहल का दौरा करने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि वे ताजमहल को दुनिया के सामने गर्व से दिखाना चाहती हैं क्योंकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जोया अफरोज 2022 में टोक्यो, जापान में मिस इंटरनेशनल पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। दिविजा गंभीर अगले साल मिस मल्टीनेशनल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
जोया अफरोज
- फोटो : अमर उजाला
मिस इंडिया इंटरनेशनल जोया अफरोज ने स्मारक की विजिटर बुक में लिखा कि मैं काफी समय बाद इस खूबसूरत जगह पर आई हूं। ताज के दीदार का मौका मिलना सम्मान की बात है। इसकी सुंदरता को देखना और इसकी देखरेख करने वाले कर्मचारियों से मिलना अद्भुत रहा। बहुत बढ़िया देखरेख कर रहे हैं। स्मारक में गुजारा समय काफी अच्छा रहा।
विज्ञापन
5 of 5
दिविजा गंभीर
- फोटो : अमर उजाला
मिस इंडिया मल्टीनेशनल दिविजा गंभीर ने लिखा कि उन्होंने पहली बार ताजमहल देखा है। इसकी सुंदर वास्तुकला को देखकर उन्हें बहुत खुशी मिली। एएसआइ अधिकारियों और गाइड ने उनकी यात्रा को यादगार बना दिया। धन्यवाद। जल्द ही दोबारा ताजमहल देखने आऊंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।