{"_id":"615aaadf8ebc3eb5dc29c205","slug":"up-lakhimpur-kheri-violence-farmers-sp-congress-aap-workers-protest-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri Violence: आगरा मंडल में विरोध प्रदर्शन, यमुना एक्सप्रेस-वे पर किसानों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri Violence: आगरा मंडल में विरोध प्रदर्शन, यमुना एक्सप्रेस-वे पर किसानों ने लगाया जाम
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
लखीमपुर खीरी हिंसा: आगरा मंडल में हुआ विरोध प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखीमपुर खीरी में किसानों के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई घटना के बाद किसान संगठनों में आक्रोश है। वहीं सियासत भी तेज हो गई है। आगरा मंडल तक इसकी तपिश देखी जा रही है। आगरा में सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा), आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस और किसान सभा ने कलक्ट्रेट का घेराव किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने किसानों के हत्यारों को फांसी दो, फांसी दो... के नारे लगाए।
आगरा के एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत अवस्थी को ज्ञापन दिया गया। आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष बने सिंह, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू व किसान सभा के राजवीर लवानियां के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुए। दूसरी तरफ कलक्ट्रेट घेराव के एलान के बाद जिला कार्यालय पर सपा नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया गया।
लखनऊ में अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के बाद मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी में सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। सरकार विरोधी नारेबाजी की। यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रदर्शन के दौरान एक घंटे जाम लगा रहा।
2 of 6
लखीमपुर खीरी हिंसा: एटा कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते सपाई
- फोटो : अमर उजाला
एटा के कलक्ट्रेट परिसर में लखीमपुर खीरी कांड को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। सपाइयों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस दौरान एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपकर दोषियों को फांसी दिए जाने की मांग की गई।
3 of 6
लखीमपुर खीरी हिंसा: मैनपुरी में सपा नेताओं ने दिया धरना
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मैनपुरी के कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। सपा नेताओं ने पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
लखीमपुर खीरी हिंसा: फिरोजाबाद में सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के जिला मुख्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष रमेश चंद चंचल, रामसेवक यादव, अजीम भाई और दिलीप यादव समेत कई कार्यकर्ता जुटे। उन्होंने लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में प्रदर्शन किया। साथ ही योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आगरा के फतेहाबाद में लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
5 of 6
मथुरा: जाबरा टोल पर दिया धरना
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के मांट में भाकियू अम्बावता के कार्यकर्ताओं ने यमुना एक्सप्रेस-वे के जाबरा टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब एक घंटे तक जाम लगाया। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के नाम एडीएम और एसपी देहात को ज्ञापन दिया। कलेक्ट्रेट पर कई किसान धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने होली गेट पर विरोध प्रदर्शन किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।