{"_id":"5fab662c24edec56385f05a0","slug":"hathras-gang-rape-case-cbi-asked-question-of-father-of-one-accused-important-evidence-gathered-from-scene","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड: सीबीआई ने एक आरोपी के पिता से पूछे सवाल-घटनास्थल से जुटाए अहम सबूत, गांव की गलियां भी देखीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड: सीबीआई ने एक आरोपी के पिता से पूछे सवाल-घटनास्थल से जुटाए अहम सबूत, गांव की गलियां भी देखीं
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 11 Nov 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाथरस के बिटिया के प्रकरण में सीबीआई की छानबीन और पूछताछ लगातार जारी है। मंगलवार को सीबीआई फिर बिटिया के गांव पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एक आरोपी के पिता से भी पूछताछ की। कई अन्य तथ्य भी जुटाए। गांव की गलियों में भी सीबीआई की टीम गई।
2 of 5
गांव में सीबीआई की टीम
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के बहुचर्चित मामले में सीबीआई पिछले करीब एक माह से जांच-पड़ताल कर रही है। अब तक चार दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। सीबीआई की टीम कई बार बिटिया के गांव व घटनास्थल पर भी जा चुकी है। मंगलवार को फिर टीम बिटिया के गांव पहुंची।
3 of 5
Hathras Gang Rape Case
- फोटो : अमर उजाला
टीम ने गांव की कुछ गलियों के रास्तों का बारीकी से निरीक्षण किया। घटनास्थल और आरोपियों के घर के बीच खेत में एक पीपल के पेड़ के नीचे भी काफी देर रुकी और वहीं टीम ने एक आरोपी जिसे नाबालिग बताया जा रहा है, के पिता को बुलाकर उससे भी पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आरोपियों के घर में पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सीबीआई ने वहां से घटनास्थल और आरोपियों के घर की दूरी भी देखी। कुछ अन्य तथ्य भी जुटाए। टीम सोमवार को भी इसी स्थान पर काफी देर तक रुकी थी और वहीं कुछ लोगों से पूछताछ की थी। मंगलवार को टीम घटनास्थल पर भी गई और वहां फिर मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
5 of 5
बिटिया के घर सीआरपीएफ के जवान
- फोटो : अमर उजाला
बिटिया के परिवार की सुरक्षा में तैनात रही सीआरपीएफ
बिटिया के घर पर मंगलवार को भी सीआरपीएफ का कड़ा पहरा रहा। जब मीडिया कर्मियों ने बिटिया के परिजनों से मिलने की कोशिश की तो सीआरपीएफ ने इस बारे में संदेश भी भेजा, लेकिन बिटिया के परिजनों ने मीडियाकर्मियों से मिलने से इनकार कर दिया। हालांकि बिटिया के परिजन अपने रोजमर्रा के काम में व्यस्त रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।