फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रदेश को मिले 521 आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी, यूपीपीएससी ने घोषित किया सीधी भर्ती का परिणाम

Mon, 20 Apr 2020 08:25 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Apr 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
521 Ayurvedic Medical Officer, UPPSC announced direct recruitment results
रिजल्ट

उत्तर प्रदेश को 521 नए आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के 544 पदों पर हुई सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया। अभ्यर्थी उपलब्ध न पाने के कारण अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के 22 पर खाली रह गए हैं जबकि, उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अनारक्षित श्रेणी के एक पद का चयन परिणाम घोषित नहीं किया गया है।

521 Ayurvedic Medical Officer, UPPSC announced direct recruitment results
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के 544  पदों पर सीधी भर्ती पर के लिए साक्षात्कार 13, 14, 15, 17, 18, 19, 20, 22, 24, 25, 26, 27, 28 फरवरी एवं सात मार्च को आयोजित किया गया था। इंटरव्यू के लिए कुल 1289 अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था। इनमें से 1041 अभ्यर्थी साक्षात्कार में उपस्थित हुए। साक्षात्कार के बाद आयोग ने 521 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए श्रेष्ठताक्रम के अनुसार सफल घोषित किया है। चयन परिणाम आयोग की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है।

521 Ayurvedic Medical Officer, UPPSC announced direct recruitment results
यूपीपीएससी - फोटो : अमर उजाला

आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी के 544 पदों में 404 पद अनारक्षित, 111 पद अन्य पिछड़ा वर्ग और 29 पद अनुसूचित जनजाति श्रेणी के लिए आरक्षित थे। अनुसूचित जनजाति श्रेणी के लिए आरक्षित 29 पदों के सापेक्ष मेरिट सूची में उपलब्ध इस श्रेणी के सात अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।

शासनादेश के अनुसार अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी पर्याप्त संख्या में उपलब्ध न होने की दशा में अवशेष पदों को अनुसूचित जाति के अभ्यर्थियों से भरे जाने की व्यवस्था है लेकिन चयन प्रक्रिया में अनुसूचित जाति श्रेणी का कोई पद विज्ञापित न होने के कारण शासनादेेश का अनुपालन नहीं किया जा सका। ऐसे में रिक्त रह गए 22 पदों को पुनर्विज्ञापित किए जाने की संस्तुति की गई हे।

विज्ञापन
विज्ञापन
521 Ayurvedic Medical Officer, UPPSC announced direct recruitment results
UPPSC

अनारक्षित से अधिक कटऑफ, पर चयन एसटी श्रेणी में

घोषित चयन परिणाम में अनुसूचति जनजाति के एक अभ्यर्थी को साक्षात्कार में अनारक्षित श्रेणी के कटऑफ मार्क्स से अधिक अंक प्राप्त हुए लेकिन अभ्यर्थी के स्क्रीनिंग परीक्षा का प्राप्तांक अनारक्षित श्रेणी की स्क्रीनिंग परीक्षा के कटऑफ मार्क्स से कम होने के कारण अभ्यर्थी को अपनी मूल श्रेणी अनुसूचित जनजाति की रिक्तियों के सापेक्ष चयनित किया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed