{"_id":"5e9d82948ebc3ed5767b11bb","slug":"joining-halted-of-selected-candidates-of-ro-aro-exam169","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आरओ\/ एआरओ : चयन तो हुआ पर नियुक्ति फंसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
परीक्षा
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में सोमवार से कामकाज शुरू हो गया। हालांकि आयोग खुलने के बाद भी समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2017 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के अभी इंतजार करना होगा। लॉक डाउन के कारण चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों की सत्यापन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। सत्यापन की लिए नई तिथि तीन मई के बाद घोषित किए जाने की उम्मीद है।
आरओ/एआरओ-2017 के चयनित अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन 26 मार्च से शुरू होना था। यह परीक्षा आरओ/एआरओ के 809 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी, जबकि अंतिम रूप से 663 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। बाद में आयोग ने परिणाम में आंशिक संशोधन भी किया था। आयोग ने अंतिम चयन परिणाम से उन 25 अभ्यर्थियों के नाम हटा दिए थे, जिन्होंने अपना अभ्यर्थन वापस लेने के लिए आयोग में आवेदन किए थे।
2 of 3
ऑनलाइन एग्जाम
- फोटो : फाइल फोटो
आयोग ने उनकी जगह मेरिट में 25 नए अभ्यर्थियों के नाम शामिल करते हुए उन्हें चयनित कर लिया था। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति से पहले आयोग की ओर से अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन कराया जाता है। इसके लिए आयोग ने 26 मार्च से तीन अप्रैल तक विभिन्न तिथियां निर्धारित की थीं और अलग-अलग तिथियों पर अभ्यर्थियों को अभिलेख सत्यापन के लिए बुलाया गया था लेकिन इस बीच देश में लॉक डाउन की घोषणा दी गई और आयोग को अभिलेख सत्यापन का कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।
3 of 3
पीसीएस परीक्षा
देश भर में तीन मई तक लॉक डाउन की घोषणा की गई है। आयोग कार्यालय सोमवार से खुल गया है लेकिन आयोग अभिलेख सत्यापन की प्रक्रिया अभी शुरू नहीं करा सकता है। तमाम चयनति अभ्यर्थियों दूसरे जिलों या प्रदेशों में रहते हैं, जो लॉक डाउन में अभिलेख सत्यापन के लिए यहां नहीं आ सकते हैं। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन करना है। ऐसे में आयोग तीन मई तक इंतजार करेगा और इसके बाद परिस्थतियों के अनुरूप ही इस बारे में कोई निर्णय लिया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।