फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रयागराजः लॉकडाउन में थोड़ी सी ढील मिलते ही शास्त्री पुल पर लगा भीषण जाम, पुलिस के छूटे पसीने

Mon, 20 Apr 2020 12:54 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Apr 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: As soon as the lockdown slowed down, Shastri bridge got a huge jam, the police left sweat
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लॉकडाउन के 30 दिन बाद सोमवार को सरकारी दफ्तरों व अन्य आवश्यक सेवाओं में थोड़ी सी छूट दी तो जिले में कई जगहों पर हालात बदतर हो गए। झूंसी में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर तो लॉकडाउन मजाक बन गया। यहां झूंसी पुलिस बूथ से लेकर शास्त्री पुल तक एक लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और तकरीबन पांच घंटे बाद यातायात सुचारू हो सका। उधर, शहर के चौक में भी जाम जैसे हालात रहे। 

Prayagraj: As soon as the lockdown slowed down, Shastri bridge got a huge jam, the police left sweat
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सरकार ने कोरोना से कम प्रभावित जिलों में 20 अप्रैल से कुछ छूट देने का निर्णय लिया है। इनमें प्रयागराज भी शामिल है। इसके तहत सरकारी दफ्तरों को खोलने के साथ ही आवश्यक सेवा से जुड़े लोगों के आवागमन में भी रियायत दी गई। हालांकि छूट की जानकारी मिलते ही कई जगहों पर लोग गैरजरूरी काम के लिए भी गाड़ियां लेकर सड़कों पर उतर आए। इसका सबसे ज्यादा असर झूंसी में देखने को मिला जहां प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर नौ बजते-बजते एक लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Prayagraj: As soon as the lockdown slowed down, Shastri bridge got a huge jam, the police left sweat
prayagraj news - फोटो : prayagraj

झूंसी पुलिस बूथ से लेकर शास्त्री पुल तक एक लेन पर जाम लग गया। सूचना पर एसपी गंगापार समेत अन्य अफसर पहुंचे। इसके बाद पासधारक वाहन व सरकारी कर्मचारियों के अलावा अन्य को रोक दिया गया। कई वाहनों का चालान करने के साथ ही सीज करने की भी कार्रवाई की गई। तब जाकर तकरीबन पांच घंटे बाद दोपहर डेढ़ बजे के करीब यातायात सुचारू हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj: As soon as the lockdown slowed down, Shastri bridge got a huge jam, the police left sweat
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उधर शहर में चौक इलाके में भी जगह-जगह जाम की स्थिति रही। कई दुकानें भी खुलीं नजर आईं। यही हाल शहर के कई अन्य हिस्सों में भी रहा। एसएसपी का कहना है कि केवल सरकारी कर्मचारियों व आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनेां को आवागमन की अनुमति दी जाएगी। इसके अतिरिक्त बगैर आवश्यक कार्य के कोई बाहर निकलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed