कोरोना वायरस के खौफ के चलते शुक्रवार को इलाहाबाद संग्रहालय प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए बायोमैट्रिक हाजिरी पर रोक लगा दी। फिलहाल 31 मार्च तक अधिकारी-कर्मचारी बायोमैट्रिक हाजिरी नहीं लगाएंगे। साथ ही संक्रमण की आशंका पर संग्रहालय घूमने और कलाकृतियां देखने आने वाले पर्यटकों व शोधार्थियों को भी सजग रहने के लिए एडवाइजरी जारी करने का निर्णय लिया गया।
कोरोना वायरस पर इलाहाबाद संग्रहालय में अलर्ट, बायोमेट्रिक हाजिरी पर लगी रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संस्कृति मंत्रालय की ओर से भी इलाहाबाद संग्रहालय प्रशासन को पत्र भेजकर कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रति अधिकारियों, कर्मचारियों और सैलानियों को सजग करने का निर्देश दिया गया है। इस क्रम में शुक्रवार को संग्रहालय के निदेशक डॉ सुनील गुप्ता ने 31 मार्च तक बायोमेट्रिक्स उपस्थित लगाने पर रोक लगा दी। साथ ही संग्रहालय की विविध वीथिकाओं में लगे कियास्क सिस्टम के प्रयोग को भी प्रतिबंधित कर दिया गया।
संग्रहालय के प्रत्येक वाश रूम व पेयजल संसाधनों के पास उच्च गुणवत्ता वाले हैंडवाश व टीशू पेपर की व्यवस्था कराई गई द्दस्। कोरोना वायरस को लेकर संस्कृति मंत्रालय की ओर से जताई गई चिंता से अफसरों और कर्मचारियों को अवगत कराया गया। इसके अलावा संग्रहालय परिसर में इस खतरनाक वायरस के प्रति सावधानी व बचाव के उपायों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए स्टैंडी व सूचना पट लगाने का भी निर्देश दिया गया।
उल्लेखनीय है कि इस संग्रहालय में संरक्षित 22 हजार से अधिक कलाकृतियों, नव पाषाण कालीन सभ्यता के प्रतीकों और दुर्लभ पेंटिंग को देखने के लिए प्रतिदिन 250 से 500 कलाप्रेमियों की भीड़ होती है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए पर्यटकों को भी जागरूक करने के लिए कहा गया है।