{"_id":"6a76bcf0ee6f7e95530cf1ad","slug":"atiq-ahmed-son-death-body-of-his-son-aban-will-be-buried-near-atiq-grave-2026-08-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Atiq Ahmed Son Death: 'अली मीडिया कुछ बुलवाए तो बोलना मत', उमर ने कही ये बात; आज अतीक के बगल में दफन होगा अबान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atiq Ahmed Son Death: 'अली मीडिया कुछ बुलवाए तो बोलना मत', उमर ने कही ये बात; आज अतीक के बगल में दफन होगा अबान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:15 PM IST
सार
अबान अहमद को माफिया अतीक अहमद की कब्र के पास दफनाया जाएगा। आज अबान को सुपुर्द ए खाक किया जाएगा। संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। कसारी-मसारी कब्रिस्तान और आसपास के प्रमुख मार्गों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
विज्ञापन
1 of 8
Atiq Ahmed Son Death
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रयागराज में कसारी-मसारी कब्रिस्तान में पहले ही अतीक अहमद, उसके भाई अशरफ और बेटे असद को दफनाया जा चुका है। ऐसे में अबान का शव अतीक अहमद की कब्र के पास ही दफनाए जाने की तैयारी है। सुपुर्द-ए-खाक की प्रक्रिया को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
इलाके में निगरानी रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर एसटीएफ समेत अन्य जांच एजेंसियां सतर्क हैं।
2 of 8
कई थानों की पुलिस रही तैनात
संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। हटवा, चकिया, कसारी-मसारी कब्रिस्तान और आसपास के प्रमुख मार्गों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। करेली, धूमनगंज समेत पूरामुफ्ती थाने की पुलिस अलग-अलग स्थानों पर तैनात रही।
3 of 8
सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी पूरे दिन हालात पर नजर बनाए रहे। पूरे दिन इन इलाकों में गम, संवेदना, चर्चाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का मिला-जुला माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
शाइस्ता के आने को लेकर लगते रहे कयास
अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे मोहम्मद आबान के सुपुर्द-ए-खाक के दौरान कसारी-मसारी कब्रिस्तान में जुटी भीड़ के बीच दिनभर एक ही सवाल सबसे ज्यादा सुनाई देता रहा। क्या फरार शाइस्ता परवीन अपने बेटे के जनाजे में आएगी? कब्रिस्तान के बाहर से लेकर अंदर तक लोगों के छोटे-छोटे समूह इसी विषय पर चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन
5 of 8
कोई कह रहा था कि मां बेटे के आखिरी दीदार के लिए हर हाल में आएगी, तो कोई पुलिस की कड़ी निगरानी का हवाला देते हुए इसे संभव नहीं मान रहा था। दिनभर लोगों के बीच शाइस्ता के आने या न आने को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगती रहीं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।