{"_id":"5ebd95bf805c5d270232b6e8","slug":"danger-bells-in-prayagraj-homecoming-of-foreigners-increases-difficulties","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में खतरे की घंटी: परदेशियों की घर वापसी ने मुश्किलें बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में खतरे की घंटी: परदेशियों की घर वापसी ने मुश्किलें बढ़ाई
Fri, 15 May 2020 12:32 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 15 May 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
lockdown in prayagraj
- फोटो : lockdown in prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। जिले में बाहर से आने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी के बीच कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे हैं। यहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 26 पहुंच गई है। इनमें 17 अब भी भर्ती हैं। इस बीच मई में ही मात्र 14 दिनों में दूसरे राज्यों से 25 हजार से अधिक लोग आए हैं।
lockdown in prayagraj
- फोटो : lockdown in prayagraj
ये वे लोग हैं चिह्नित किया जा चुका है। सही आंकड़ा इससे कहीं अधिक बताया जा रहा है, जिनकी खोज के लिए गांव स्तर पर टीम बनाई गई है। इस तरह से बाहर से लोगों के आने से प्रशासन तथा लोगों के सामने संक्रमण से बचाव की चुनौती बढ़ गई है।
lockdown in prayagraj
- फोटो : lockdown in prayagraj
अब तक 30 ट्रेनों से प्रवासी श्रमिक आ चुके हैं। इनमें ज्यादातर ट्रेनें गुजरात और महाराष्ट्र से श्रमिकों को लेकर आई हैं। इनके अलावा महाराष्ट्र से वाराणसी के बीच चली दो ट्रेनों से भी 344 श्रमिक उतरे हैं। ट्रेनाें से आए इन श्रमिकों का पूरा विवरण प्रशासन के पास है तथा सभी होम क्वारंटीन किए गए हैं लेकिन इनसे कहीं अधिक संख्या में श्रमिक तथा अन्य लोग अलग-अलग माध्यमों से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
lockdown in prayagraj
- फोटो : lockdown in prayagraj
महाराष्ट्र से सैकड़ों प्रवासी टैंपों से चले आए हैं। इनके अलावा ट्रकों, कार, मोटरसाइकिल आदि साधन से भी लोग आए हैं। सैकड़ों लोग तो पैदल सैकड़ों किमी की दूरी तय करके आए हैं। जिले के प्रमुख मार्गों पर स्थिति यह है कि कहीं भी महाराष्ट्र के नंबर वाले वाहन देखे जा सकते हैं। इसके अलावा बाहर से आ रहे प्रवासियों की संख्या अनुमान महाराणा प्रताप चौराहा तथा नैनी में बने ट्रांजिक्ट स्थल पर खड़े लोगों की भीड़ से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
lockdown in prayagraj
- फोटो : lockdown in prayagraj
इतना ही नहीं मध्य प्रदेश की सीमा पर भी लगातार आने वालों की भीड़ लगी हुई है। इस तरह से बिना किसी सूचना के तथा छिपकर आए लोग प्रशासन के साथ स्थानीय लोगों के लिए भी चुनौती बन गए हैं। मुश्किल यह है कि यहां पॉजिटिव पाए गए लोगों में ज्यादातर का महाराष्ट्र से कनेक्शन है। इससे चुनौती और बढ़ गई है।