सब्सक्राइब करें

Prayagraj : डेढ़ घंटे की बारिश में शहर का बड़ा हिस्सा बना तालाब, हर तरफ जलभराव, घरों में घुसा पानी

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Aug 2024 11:27 AM IST
सार

सीएमपी डिग्री कॉलेज और जार्जटाउन थाने में पानी भर गया। लोग जहां थे, वहीं फंसे रहे। चौक और घंटाघर की सड़क पर भी पानी भर गया। दुकानों में पानी घुसने से सामान तैरने लगे। दुकानदार गुलाब का कहना था कि नाला जाम हाेने से पानी नहीं निकल रहा।

विज्ञापन
Due to one and a half hour rain, a large part of the city became a pond, waterlogging everywhere, water enter
शिवकुटी स्थित नारायणी आश्रम रोड पर हुए जलभराव के कारण स्कूली बच्चों और लोगों को खासी दिक्कत हुई। - फोटो : अमर उजाला।

करीब डेढ़ घंटे तक हुई तेज बारिश में नाला और सीवर लाइन की सफाई के नगर निगम प्रशासन के सारे दावे फेल हो गए। बुधवार को बारिश से शहर के ज्यादातर हिस्से जलमग्न हो गए। सड़कों पर कमर तक पानी भर गया। घरों के साथ थाना, कॉलेज, अस्पताल परिसर में भी जलभराव हो गया। इसकी वजह से आवागमन के साथ ज्यादातर गतिविधियां ठप हो गईं। हर बार की तरह मेडिकल कॉलेज चौराहा स्थित सीवर लाइन का ढक्कन फव्वारे में तब्दील हो गया। जार्जटाउन की सभी सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। लिडिल रोड पर तीन कारें चलते-चलते बंद हो गई। कार सवार गाड़ी खड़ी करके किसी तरह से निकल पाए।

सीएमपी डिग्री कॉलेज और जार्जटाउन थाने में पानी भर गया। लोग जहां थे, वहीं फंसे रहे। चौक और घंटाघर की सड़क पर भी पानी भर गया। दुकानों में पानी घुसने से सामान तैरने लगे। दुकानदार गुलाब का कहना था कि नाला जाम हाेने से पानी नहीं निकल रहा।

अल्लापुर के डंडियां, तुलसी पार्क, पटेल चौराहा समेत कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव हो गया। पटेल चौराहा स्थित घराें से चार बजे के बाद कुछ पानी कम हुआ लेकिन सड़कों पर पानी भरा रहा। बजरंग चौराहा, पानी की टंकी, बैंक रोड, सर्वोदय नगर आदि क्षेत्रों में यही दिक्कत रही।

Trending Videos
Due to one and a half hour rain, a large part of the city became a pond, waterlogging everywhere, water enter
शिवकुटी स्थित नारायणी आश्रम रोड पर हुए जलभराव के कारण स्कूली छात्राओं को खासी दिक्कत हुई। - फोटो : अमर उजाला।

राजेश सिन्हा, मंजुषा और ईशान तिवारी ने बताया कि नाला सफाई के लिए तोड़ी गई पुलिया ठीक नहीं कराई गई। बजरंग चौराहा, पूरा पड़ाइन, पंजाबी कॉलोनी में सड़कें तालाब में तब्दील हो गई और लोगों के घरों में पानी घुस गया।

राजरूपपुर के जाफरी कॉलोनी की तो स्थिति बहुत खराब रही। सड़कों पर आधा मंजिल तक पानी भर गया। इसकी वजह से लोग घरों में कैद हो रहे। पार्षद मिथिलेश सिंह का कहना है सड़क और नालियों के निर्माण के लिए कई बार कहा गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। करेली के गड्ढा कॉलोनी, जेके आशियाना नगर में भी यही दशा रही। तेलियरगंज की पार्षद मीना तिवारी का कहना था कि नालों को खोदकर छोड़ देने से यह स्थिति बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Due to one and a half hour rain, a large part of the city became a pond, waterlogging everywhere, water enter
शिवकुटी स्थित नारायणी आश्रम रोड पर हुए जलभराव के कारण स्कूली बच्चों और लोगों को खासी दिक्कत हुई। - फोटो : अमर उजाला।

नारायणी आश्रम अस्पताल में भरा पानी

नारायणी आश्रम अस्पताल में काउंटर, वार्ड में पानी भर गया। इस वजह से गंभीर मरीजों को प्रथम तल पर शिफ्ट करना पड़ा। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि 25 साल से काम कर रहे हैं लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। वहीं, पार्षद मीना तिवारी का कहना है कि नाला के निर्माण के लिए कई बार लिखा गया। नगर आयुक्त से बात की गई लेकिन सब कुछ टलता रहा।

Due to one and a half hour rain, a large part of the city became a pond, waterlogging everywhere, water enter
शिवकुटी स्थित नारायणी आश्रम रोड पर हुए जलभराव के कारण स्कूली बच्चों और लोगों को खासी दिक्कत हुई। - फोटो : अमर उजाला।

बालसन चौराहा स्थित नाला फिर ओवरफ्लो

बालसन चौराहा के पास थार्नहिल रोड से आने वाला नाला बुधवार को बारिश में ओवरफ्लो करने लगा। पिछले वर्ष ही चौराहे की सड़क को तोड़कर नाले का निर्माण कराने के साथ सफाई कराई गई थी। नाला ओवरफ्लो हाेने से थार्नहिल एवं लाउदर रोड पर गंदा पानी बहने लगा। बाबाजी के बाग की बस्ती जलमग्न हो गई। सेंट एंथोनी स्कूल की छात्राओं और अभिभावकों को सड़क पार करने में दिक्कत हुई।

विज्ञापन
Due to one and a half hour rain, a large part of the city became a pond, waterlogging everywhere, water enter
शिवकुटी स्थित नारायणी आश्रम रोड पर हुए जलभराव के कारण स्कूली बच्चों और लोगों को खासी दिक्कत हुई। - फोटो : अमर उजाला।

मोरी गेट से बैक होने लगा था पानी

जल निकासी की यह स्थिति रही कि मोरी नाला से पानी बैक होने लगा। शुरू में गेट नहीं खुलने से स्थिति और बिगड़ गई। ऐसे में अल्लापुर, सोहबतियाबाग, अलोपीबाग समेत बड़े इलाके जलभराव के साथ पानी काफी देर तक रुका रहा। मोरी गेट को खोलने के बाद बहाव कुछ तेज हुआ। पार्षद शिवसेवक सिंह का कहना था कि मोरी गेट के सभी पंप भी बंद थे। वहीं, जलकल के महाप्रबंधक कुमार गौरव का कहना है कि एक लेवल के बाद गेट खोला जाता है। पानी बढ़ने पर उसे खोल दिया गया। पंप भी एक लेवल के बाद चलाया जाता है। अभी ऐसी स्थिति नहीं थी, इसलिए पंप नहीं चलाए गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed