शहर में दो दिन से हो रही लगातार बारिश के बाद निरंजन डॉट पुल के नीचे पानी भर गया है। इसके चलते सिविल लाइंस से प्रयागराज जंक्शन सहित पुराने शहर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गया है। वाहनों को मेडिकल चौराहा या फिर हाईकोर्ट के आगे पानी की टंकी चौराहे से होकर पुराने शहर के खुल्दाबाद, लूकरगंज, हिम्मतगंज, करेली, करेलाबाग, मुट्ठीगंज, जॉनसेनगंज, चौक, घंटाघर, विवेकानंद मार्ग आदि जाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है।
Smart City : निरंजन डॉट पुल के नीचे पानी भरने से बढ़ी मुश्किल, सिविल लाइंस से पुराने शहर का संपर्क टूटा
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 26 Jul 2024 04:58 PM IST
सार
निरंजन डॉटपुल के नीचे घुटने भर से अधिक पानी भर गया है। यह स्थिति हर बरसात होने के बाद हर बार होती है। पानी निकासी का कोई प्रबंध न होने के कारण पुल के नीचे का इलाका तालाब में तब्दील हो जाता है। बाइक तो पूरी समा जाती है जब ज्यादा बारिश हो जाती है।
विज्ञापन