फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'मुंह के बल जमीन पर गिरी अमान्या फिर न उठ सकी', यमुना बैंक पार्क में छात्रा के सिर पर मेन गेट गिरने से मौत

Thu, 12 Jun 2025 11:52 AM IST
शाहरुख खान सत्येंद्र पटेल, अमर उजाला, प्रयागराज
सत्येंद्र पटेल, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Jun 2025 11:52 AM IST
सार

प्रयागराज में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां यमुना बैंक पार्क में छात्रा के सिर पर मेन गेट गिर गया। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। परिजनों का ठेकेदार और निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप है। परिजन ने मामले में तहरीर दी है।
 

विज्ञापन
Girl student died after main gate of Yamuna Bank Park fell on her head in Prayagraj see photos
अमान्या गुप्ता की फाइल फोटो और पार्क का गिरा गेट - फोटो : संवाद
प्रयागराज के कीडगंज थाना क्षेत्र स्थित यमुना बैंक पार्क में बुधवार सुबह दो बहनों के साथ टहलने गई 11वीं की छात्रा के सिर पर पार्क का मुख्य गेट गिर गया। गेट के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल छात्रा को परिजन एसआरएन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कीडगंज थाने में तहरीर दी है।  कीडगंज निवासी सेवानिवृत्त नगर निगम कर्मचारी उमेश चंद्र गुप्ता के एक बेटे और चार बेटियों में अमान्या गुप्ता (17) सबसे छोटी थी। 
Girl student died after main gate of Yamuna Bank Park fell on her head in Prayagraj see photos
अमान्या गुप्ता की पार्क का गेट गिरने से मौत - फोटो : संवाद
पिता ने बताया कि सुबह वह अपनी दो बड़ी बहनों नेहा और नीलम के साथ यमुना बैंक पार्क में टहलने गई थी। इसके बाद तीनों घर के लिए निकलीं। खोलने के 
दौरान अचानक गेट अमान्या के सिर पर गिर गया और वह नीचे दब गई। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। बहन को खून से लथपथ देख बड़ी बहनें चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर राहगीर पहुंचे और गेट को हटाकर छात्रा को बाहर निकाला। 

 
Girl student died after main gate of Yamuna Bank Park fell on her head in Prayagraj see photos
अमान्या गुप्ता की मौत के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद
हादसे की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। छात्रा को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कीडगंज इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने ठेकेदार और नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Girl student died after main gate of Yamuna Bank Park fell on her head in Prayagraj see photos
अमान्या गुप्ता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
कीडगंज स्थित यमुना बैंक पार्क में बुधवार को मेन गेट गिरने से जान से गंवाने वाली अमान्या गुप्ता (17) घर की सबसे लाडली बिटिया थी। दूसरे नंबर की बहन नेहा ने बताया कि घटना से पहले अमान्या ने वीडियो बनाया था। जिसमें वह खिलखिलाकर हंस रही थी। उसमें हम तीनों थे। लेकिन, हमें नहीं पता था कि यह उसका आखिरी वीडियो होगा। उन्होंने बताया कि वीडियो बनाने के बाद तीनों बाहर निकलने लगे। 

 
विज्ञापन
Girl student died after main gate of Yamuna Bank Park fell on her head in Prayagraj see photos
पार्क का गिरा गेट - फोटो : संवाद
मुंह के बल जमीन पर गिरी अमान्या फिर नहीं उठ सकी 
इसी दौरान अमान्या के ऊपर गेट गिर गया। जिसके बाद वह मुंह के बल जमीन पर गिर पड़ी और दोबारा न उठ सकी। उन्होंने कहा कि गेट टूटा था तो बोर्ड लगाना चाहिए था ताकि व्यक्ति सावधान रहे। अगर बोर्ड लगाया गया होता तो मेरी बहन आज जिंदा होती। नेहा बताती हैं कि हम सुबह छह बजे यमुना बैंक पार्क पहुंचे। वहां करीब आधा घंटा तक हम तीनों ने मॉर्निंग वॉक की। इसके बाद अमान्या ने दोनों बहनों संग हंसते-खेलते हुए वीडियो बनाया। फिर तीनों घर जाने के लिए निकले थे कि अमान्या पर गेट गिर गया। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed