{"_id":"684926bbc7c888caf30069e9","slug":"up-couple-missing-after-sikkim-honeymoon-accident-no-trace-of-kaushalendra-and-ankita-even-after-13-days-up-ne-2025-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: यहां हुई शादी...सिक्किम में हनीमून, फिर लापता हुए दंपती... 13 दिन बाद भी कौशलेंद्र और अंकिता का पता नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यहां हुई शादी...सिक्किम में हनीमून, फिर लापता हुए दंपती... 13 दिन बाद भी कौशलेंद्र और अंकिता का पता नहीं
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 11 Jun 2025 12:21 PM IST
सार
UP Honeymoon Couple Missing: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में पांच मई को शादी हुई। नवदंपती 24 मई को सिक्किम में हनीमून मनाने के लिए गए। 29 मई से दंपती लापता हैं। 13 दिन बाद भी प्रतापगढ़ के कौशलेंद्र और अंकिता का सुराग नहीं लगा है। जानें दंपती के साथ क्या हुआ?
विज्ञापन
1 of 8
up couple missing in sikkim
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
UP Couple Missing In Sikkim: शादी के बाद हनीमून पर सिक्किम गए प्रतापगढ़ के नवदंपती का 13 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि स्थानीय पुलिस और प्रशासन लगातार नवदंपती की तलाश में जुटा है, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। उधर, बेटे कौशलेंद्र और बहू अंकिता की तलाश में सिक्किम गए पिता शेर बहादुर भी रिश्तेदारों के साथ मंगलवार शाम को घर वापस आ गए हैं। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
2 of 8
नवविवाहित कौशलेंद्र प्रताप सिंह और अंकिता सिंह की फोटो।
- फोटो : सोशल मीडिया
यह है पूरा मामला
दरअसल, उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के उदयपुर के राहाटीकर के रहने वाले भाजपा नेता उम्मेद सिंह के भतीजे कौशलेंद्र और बहू अंकिता सिंह 24 मई को हनीमून मनाने के लिए सिक्किम गए थे। उत्तर सिक्किम के मंगन जिला के चुंगथाग इलाके में एक टूरिस्ट वाहन से घूमकर वापस गंगटोक होटल में 29 मई की रात आ रहे थे। इसी दौरान करीब 1000 फीट ऊंचाई से सैलानियों से भरा वाहन तीस्ता नदी में गिर गया था।
3 of 8
प्रतापगढ़ के दंपती लापता
- फोटो : सोशल मीडिया
वाहन में सवार एक यात्री की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए, वहीं, आठ सैलानी लापता हो गए, जिसमें प्रतापगढ़ जिले के कौशलेंद्र और अंकिता भी शामिल हैं। सभी लापता लोगों की तलाश में पुलिस और प्रशासन ने अभियान चलाया हुआ है। अभी तक लापता किसी भी यात्री का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सिक्किम से बेटे बहू की तलाश कर लौटे घर पर बिलखते परिजन
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि मौसम खराब होने के कारण बचाव अभियान में दिक्कत आई थी। लेकिन अब मौसम साफ होने पर फिर से एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेना गायब सैलानियों की तलाश में जुटे हैं। सोमवार को वाहन का पहिया, साइलेंसर और कपड़े मिले। इन कपड़ों में कौशलेंद्र का एक भी कपड़ा नहीं था।
विज्ञापन
5 of 8
प्रतापगढ़ के दंपती लापता
- फोटो : सोशल मीडिया
कौशलेंद्र के पिता शेर बहादुर, अंकिता के भाई सौरभ सिंह, चाचा और अपने साले दीपक के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए थे। यहां कौशलेंद्र के पिता शेर बहादुर सिंह ने मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर तलाशी अभियान में शामिल सदस्यों की संख्या बढ़ाने की मांग उठाई। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मदद की गुहार लगाई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।