{"_id":"68490612081a7dacdc02d20f","slug":"no-trace-of-pratapgarh-newlywed-couple-even-after-13-days-they-went-to-sikkim-on-honeymoon-after-marriage-2025-06-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'चट्टानों और मलबों को हटाना आसान नहीं', बहू-बेटे की खोज में गए पिता रिश्तेदारों संग आए घर, बयां किए हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'चट्टानों और मलबों को हटाना आसान नहीं', बहू-बेटे की खोज में गए पिता रिश्तेदारों संग आए घर, बयां किए हालात
Wed, 11 Jun 2025 10:29 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 11 Jun 2025 10:29 AM IST
सार
शादी के बाद हनीमून पर सिक्किम गए प्रतापगढ़ के नवदंपती का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। बेटे-बहू की तलाश में गंगटोक गए पिता शेर बहादुर भी रिश्तेदारों संग घर लौट आए हैं, उन्होंने वहां के हालात बयां किए हैं।
विज्ञापन
नवविवाहित कौशलेंद्र प्रताप सिंह और अंकिता सिंह की फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद हनीमून पर सिक्किम गए प्रतापगढ़ के नवदंपती का 13 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। बेटे कौशलेंद्र और बहू अंकिता की तलाश में सिक्किम गए शेर बहादुर रिश्तेदारों संग मंगलवार की शाम घर लौट आए। उनके घर पहुंचते ही मातमी सन्नाटा टूट पड़ा।
सिक्किम से बेटे बहू की तलाश कर लौटे घर पर बिलखते परिजन
- फोटो : सोशल मीडिया
वाहन का पहिया और साइलेंसर, कपड़े मिले
जानकारी मिलने के बाद कौशलेंद्र के पिता शेर बहादुर, अंकिता के भाई सौरभ सिंह, चाचा और अपने साले दीपक के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां मौसम खराब होने के कारण बचाव अभियान में दिक्कत आई। अब मौसम साफ होने पर एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व सेना गायब सैलानियों की तलाश में जुटे। सोमवार को वाहन का पहिया और साइलेंसर, कपड़े मिले। जिसमे एक भी कपड़ा कौशलेंद्र का नहीं था।

बहू-बेटे की तलाश कर सांगीपुर के राहाटीकर लौटे पिता शेर बहादुर सिंह के घर जुटी भीड़
- फोटो : सोशल मीडिया
शेर बहादुर की आंखों से लगातार निकल रहे हैं आंसू
मंगलवार की शाम घर लौटे शेर बहादुर की आंखों से लगातार आंसू निकल रहे हैं। रिश्तेदार और परिवार के लोग भी सुबकते नजर आए। रोते हुए शेर बहादुर ने तीस्ता नदी और घटनास्थल के भयावह नजारे को सभी से साझा किया। कहा कि अब हजारों फिट खाई में बहने वाली तीस्ता नदी के चट्टान और मलबे को कैसे हटाकर खोजबीन किया जा सकता है। घटनास्थल से करीब आठ किमी दूर चुंगथांग तक टीमें खोजबीन कर रही है।

प्रतापगढ़ के दंपती लापता
- फोटो : सोशल मीडिया
नदी का बहाव अब पहले जैसा हो गया लेकिन मलबों के बीच खोजबीन करना आसान नहीं है। अभी तक उनके बच्चों से जुड़ा कोई सामान नहीं मिला। अफसरों के आश्वासन पर वे लौट आए हैं। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल से मुलाकात हुई। जिसके बाद बचाव अभियान में तेजी आई। दो बार वहां के डीजीपी से भी मुलाकात हुई। जिसका परिणाम यह रहा कि लोकल अधिकारी हर दिन के बचाव कार्य का अपडेट दे रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतापगढ़ के दंपती लापता
- फोटो : सोशल मीडिया
फोटो देख बोले वाहन में थे सवार
हादसे में गायब बेटे और बहू की तलाश में गंगटोक पहुंचे शेर बहादुर, रिश्तेदार व परिजनों के साथ आंखों में आंसुओं के सैलाब के बीच अपने कलेजे के टुकड़ों की तलाश करते रहे। हादसे में दो बचे दो सैलानियों के होश में आने की खबर पर सभी उनसे मिलने भी पहुंचे। फोटो देखकर दोनों की पहचान की। बताया कि वे उनके साथ ही वाहन में सवार थे।