{"_id":"68b3f27dbc1bd4c30b0fc979","slug":"grandfather-killed-his-grandson-in-prayagraj-tantrik-lived-in-a-rented-room-search-continues-2025-08-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: छह घंटे में किए पोते के छह टुकड़े... सिर और धड़ मिला पर हाथ-पैर नहीं, इस शख्स के कहने पर दादा ने किया कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छह घंटे में किए पोते के छह टुकड़े... सिर और धड़ मिला पर हाथ-पैर नहीं, इस शख्स के कहने पर दादा ने किया कत्ल
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:55 PM IST
सार
प्रयागराज में 11वीं के छात्र की हत्या के बाद शव के टुकड़े करने के मामले में आरोपी तांत्रिक की तलाश जारी है। पुलिस की एक टीम ने कौशाम्बी के सरायअकिल में भी तांत्रिक के घर दबिश दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
1 of 11
prayagraj murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रयागराज के करेली में 11वीं के छात्र पीयूष उर्फ यश की हत्या के मामले में फरार चल रहे तांत्रिक को लेकर अहम खुलासा हुआ है। पता चला है कि मूलरूप से कौशांबी के सरायअकिल थाना इलाके निवासी तांत्रिक कुछ माह पहले से करेली में किराए के मकान पर रहता था। उसकी तलाश में दबिश दी जारी है।
पुलिस की एक टीम ने तांत्रिक के कौशाम्बी स्थित घर में दबिश दी लेकिन वह पहले ही गायब हो गया। जांच में यह भी सामने आया है कि वह मजदूरी का भी काम करता है। उसे दबोचने के लिए दो टीमों को गठन किया गया है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी गिरफ्तारी में पुलिस जुटी हुई है।
2 of 11
छात्र पीयूष की हत्या से दुखी परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, दूसरी तरफ यश के कटे हाथ-पैर बरामद नहीं हो सके हैं। आरोपी सरन सिंह ने पुलिस को बताया था कि यश के हाथ-पैर रसूलपुर कछार में फेंके थे। डीसीपी सिटी अभिषेक भारती ने बताया कि टीम लगातार दबिश दे रही है। तांत्रिक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
3 of 11
छात्र पीयूष की हत्या के बाद सदियापुर स्थित आवास के बाहर जुटी महिलाओं की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दादा ने किए पोते के छह घंटे में छह टुकड़े
औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को 11वीं के छात्र पीयूष उर्फ यश का सिर और हाथ-पैर काटकर शव फेंकने के मामले में पुलिस ने करेली सदियापुर निवासी आरोपी दादा सरन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यश के शरीर के छह टुकड़े कर छह घंटे में शव का ठिकाना लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
छात्र पीयूष के सदियापुर स्थित घर पर शव पहुंचने के बाद तैनात पुलिस और जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस लाइन सभागार में डीसीपी नगर अभिषेक भारती व डीसीपी यमुनानगर विवेकचंद्र यादव ने बताया कि सदियापुर निवासी सरन सिंह की बेटी ने 2023 और बेटे ने 2024 में यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। दोनों बच्चों की मौत से सरन सिंह परेशान हो गया। इस बीच वह कौशाम्बी के रहने वाले एक तांत्रिक के संपर्क में आया। शक था कि यश की दादी ने उसके परिवार पर जादू-टोना किया है।
विज्ञापन
5 of 11
छात्र पीयूष उर्फ यश का हत्यारोपी सरन सिंह पुलिस गिरफ्त में
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तांत्रिक के कहने पर ही सरन ने यश को मंगलवार सुबह 8:30 बजे स्कूल जाते वक्त किसी काम का बहाना बनाकर अपने साथ कल्याणी देवी स्थित मकान में ले गया और फिर आरी व चापड़ से शरीर के छह टुकड़े कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को सैदपुर क्षेत्र के बरखंडी महादेव मंदिर रोड पर सरपतों के पास गिरफ्तार किया है। वहीं, हत्या में प्रयुक्त आरी व चापड़ भी बरामद कर लिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।