फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MahaKumbh: माघी पूर्णिमा पर आस्था के महाकुंभ में श्रद्धालुओं का रेला... तस्वीरों में देखें महास्नान का नजारा

Wed, 12 Feb 2025 11:38 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 12 Feb 2025 11:38 AM IST
सार

प्रयागराज में माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। संगम तट के दोनों ओर श्रद्धालु ही श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं। माघ पूर्णिमा पर सुबह-सुबह ही करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। 

विज्ञापन
MahaKumbh 2025 Prayagraj Devotees throng Triveni sangam on Magh Purnima see PHOTOS
संगम तट पर स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर चल रहे महाकुंभ में बुधवार को त्रिवेणी संगम पर पवित्र स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 48.83 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। इस बीच, माघ पूर्णिमा पर अयोध्या की सरयू नदी में भी श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। वाराणसी में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को शुभकामनाएं दीं। 
MahaKumbh 2025 Prayagraj Devotees throng Triveni sangam on Magh Purnima see PHOTOS
संगम में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश
प्रयागराज में माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। संगम तट के दोनों ओर श्रद्धालु ही श्रद्धालु दिखाई दे रहे हैं। माघ पूर्णिमा पर सुबह-सुबह ही करीब एक करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। 
MahaKumbh 2025 Prayagraj Devotees throng Triveni sangam on Magh Purnima see PHOTOS
स्नान करते साधु-संत - फोटो : अमर उजाला
माघ पूर्णिमा पर सबसे पहले नागा साधुओं के अखाड़ों ने डुबकी लगाई। इसके बाद अखाड़ों और फिर साधु-संतों ने पवित्र स्नान किया। इस प्रक्रिया के बाद  ही श्रद्धालुओं ने स्नान करना शुरू किया। संगम तट पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की जा रही है। महाकुंभ में अब तक 46.25 करोड़ से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
MahaKumbh 2025 Prayagraj Devotees throng Triveni sangam on Magh Purnima see PHOTOS
संगम में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश
मोनिका नामक श्रद्धालु ने प्रशासन द्वारा किए गए प्रबंधों की सराहना की। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, "हम माघ पूर्णिमा पर स्नान के लिए यहां आए हैं। सरकार ने वाकई बहुत अच्छी व्यवस्था की है। हमें वाकई बहुत अच्छा अनुभव हो रहा है। 
विज्ञापन
MahaKumbh 2025 Prayagraj Devotees throng Triveni sangam on Magh Purnima see PHOTOS
संगम में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश
पवित्र डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु ने कही ये बात
प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर पवित्र डुबकी लगाने के बाद महाकुंभ में शामिल हुए एक श्रद्धालु ने कहा, "मैंने आज तड़के तीन बजे स्नान किया। अब हम लौट रहे हैं। मौनी अमावस्या के मुकाबले आज भीड़ कम है। यहां व्यवस्थाएं अच्छी हैं।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed