संगम पर शनिवार को भी आस्था हिलोर मारती दिखी। हर मार्ग पर श्रद्धालुओं का रेला दिखा। आस्था के जनज्वार का अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि दिन में 12 बजे तक ही 71 लाख से अधिक लोग संगम स्नान कर चुके थे। शाम आठ बजे तक 1.43 करोड़ श्रद्धालु डुबकी लगा चुके थे। मेले में 23 दिन अब तक ऐसे रहे जब एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई।
महाकुंभ के समापन में अब महज चार दिन शेष हैं। इसके अलावा साप्ताहिक अवकाश है। ऐसे में शनिवार को अधिक भीड़ की उम्मीद पहले से थी और इसकी झलक भी शुक्रवार शाम को ही दिख गई थी। श्रद्धालुओं के आने का क्रम शुक्रवार रात से ही शुरू हो गया।
2 of 11
महाकुंभ मेला क्षेत्र में संगम स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार की सुबह तो हर प्रमुख मार्ग पर लोग दिख रहे थे। मेला प्रशासन से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को दिन में 12 बजे तक 71.18 लाख लोग स्नान कर चुके थे। वहीं, शुक्रवार तक कुल 59.31 करोड़ लोग स्नान कर चुके थे। इस तरह शनिवार को स्नानार्थियों की संख्या भी 60 करोड़ पार हो गई।
3 of 11
महाकुंभ मेला क्षेत्र में संगम स्नान को उमड़ा श्रद्धालुओं का रेला
- फोटो : अमर उजाला
41 दिनों में 23 दिन एक करोड़ से अधिक ने किया स्नान
पौष पूर्णिमा स्नान के साथ 13 जनवरी को महाकुंभ की शुरुआत हुई थी। इस तरह से शनिवार तक 41 दिन हो गए। खास यह कि तारीख आगे बढ़ने के साथ संगम में डुबकी को लेकर श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया।
4 of 11
संगम में स्नान के दौरान पूजा-अर्चना करतीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
इसका अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि इन 41 में से 23 दिन एक करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया। इनमें भी सात दिन तो दो करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया।
5 of 11
संगम में स्नान करती महिला श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
यहां गौर करने वाली बात यह भी है कि 26 जनवरी से 22 फरवरी के बीच यानी, 28 में से 21 दिन एक करोड़ से अधिक लोगों ने स्नान किया। भीड़ को देखते हुए अगले चार दिनों तक भी यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।