सब्सक्राइब करें

मुंबई और हरियाणा, अशरफ का रहा ठिकाना, बीच-बीच में आता था कौशाम्बी स्थित ससुराल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Jul 2020 11:36 PM IST
सार

अशरफ के पास से बरामदगी 
  • 32 की पिस्टल
  • फार्च्यूनर गाड़ी 
  • दो वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड
  • आठ हजार चार सौ नब्बे रुपये 

विज्ञापन
Mumbai and Haryana, Ashraf's hideout, used to be in-laws in Kaushambi
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एक लाख के इनामी अशरफ को शुक्रवार तड़के पकड़ा गया तो पुलिस, एसटीएफ तथा अन्य एजेंसियां पूछताछ में जुट गईं। ज्यादातर ने उससे यही पूछा कि वह आखिर इतने दिन था कहां ? अशरफ ने बताया कि वह फरारी के दौरान ज्यादातर समय मुंबई और हरियाणा में रहा था। अक्सर अपने कौशामबी में पूरामुफ्ती हटवा स्थित ससुराल भी आता जाता था। फरारी के दौरान उसकी पत्नी साथ में रहती थी। तीन महीने पहले उसे बेटा भी हुआ। 

Trending Videos
Mumbai and Haryana, Ashraf's hideout, used to be in-laws in Kaushambi
prayagraj news - फोटो : prayagraj


अशरफ तीन साल पहले फरार हुआ तो पुलिस ने उसकी तलाश में दिल्ली-मुंबई कई जगह दबिश दी थी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उस पर इनाम बढ़ते-बढ़ते एक लाख का हो गया। लॉकडाउन के दौरान पुलिस को भनक लगी थी कि वह पूरामुफ्ती हटवा स्थित अपने ससुराल आता जाता है।

कुछ लोगों के नंबर सर्विलांस पर लगाए गए। इसके बाद यह तय हो गया कि अशरफ ससुराल जाता था। इस बीच पुलिस ने उसकी ससुराल में दबिश देकर उसके सालों समेत कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai and Haryana, Ashraf's hideout, used to be in-laws in Kaushambi
prayagraj news - फोटो : prayagraj

उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। जिन लोगों के नंबर सर्विलांस पर लगाए गए थे, उनसे ही पुलिस को सबसे बड़ा क्लू मिला। इसी क्लू के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार तड़के अशरफ को गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ के दौरान अशरफ ने बताया कि वह यहां से फरार होने के बाद वह सीधा मुंबई गया था। वहां बेहद सामान्य तरीके से रहता था। जब वहां कुछ आशंका होती तो वह हरियाणा चला जाता था। कभी-कभी वह दिल्ली में भी समय बिताता था। उसने मोबाइल का प्रयोग काफी कम कर दिया था। फरारी के दौरान अक्सर उसकी पत्नी और बच्चे साथ रहते थे।

Mumbai and Haryana, Ashraf's hideout, used to be in-laws in Kaushambi
prayagraj news - फोटो : prayagraj

लॉकडाउन के समय वह और उसकी पत्नी मुंबई में थे। वहीं पर उसका बेटा भी पैदा हुआ। लॉकडाउन में ढील मिली तो वह पत्नी-बच्चों को ससुराल में छोड़ दिया और फिर मुंबई चला गया। वह अक्सर पत्नी बच्चों से मिलने हटवा आता था और कई-कई दिन रहता था। इस दौरान वह किसी से नहीं मिलता था। सिर्फ ससुराल के लोग भी उसके बारे में जानते थे, पास-पड़ोस वालों को भी भनक नहीं लगती थी। 

विज्ञापन
Mumbai and Haryana, Ashraf's hideout, used to be in-laws in Kaushambi
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ दर्ज की थी रिपोर्ट 

अशरफ के ससुराल आने जाने की पुख्ता खबर के बाद पुलिस ने ससुराल वालों पर दबाव बढ़ा दिया था। कई बार पुलिस ने दबिश दी लेकिन अशरफ नहीं मिला। पिछले महीने धूमनगंज पुलिस ने अशरफ के चार सालों समेत आठ लोगों के खिलाफ धारा 216 के तहत चालान कर दिया था। सभी को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया था लेकिन उनकी जमानत हो गई थी। 

गिरफ्तारी करने वाली टीम को एसएसपी ने दिया पुरस्कार 

अशरफ की गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल सीओ बृज नारायण सिंह, इंस्पेक्टर खुल्दाबाद विनीत सिंह, इंस्पेक्टर धूमनंगज शमशेर बहादुर सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी बृजेश सिंह, विजय श्रीवास्तव, आलोक मिश्रा, दीपक सिंह, विनोद सिंह और शशिप्रकाश को एसएसपी अभिषेक दीक्षित ने पुरस्कार देने की घोषणा की है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed