सब्सक्राइब करें

होलागढ़ हत्याकांड: पति और तीन बच्चों को खोने वाली मां की हालत नाजुक, डॉक्टरों ने किया आपरेशन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Jul 2020 11:19 PM IST
विज्ञापन
Holagarh massacre: mother who lost husband and three children, condition critical, doctors operated
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

होलागढ़ में हुई वारदात में जिंदा बची परिवार की एकमात्र सदस्य रचना पांडेय का दोपहर बाद डॉक्टरों ने ऑपरेशन किया। उसके गले में सात टांके लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि धारदार हथियार से हमले में उसके गले की भोजन नली क्षतिग्रस्त हो गई है। राहत की बात यह रही कि उसकी श्वास नली बच गई।



ऑपरेशन के बाद भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे आईसीयू में रखा गया है। एसएसपी ने बताया कि महिला की हालत में सुधार होने का इंतजार किया जा रहा है। घटना की चश्मदीद होने के साथ वह एकमात्र है, जिसने हत्यारों को देखा है। उससे पूछताछ में कई अहम बातें सामने आ सकती हैं। उसकी सुरक्षा के लिए अस्पताल में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। 

Trending Videos
Holagarh massacre: mother who lost husband and three children, condition critical, doctors operated
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पुलिस की लापरवाही, पोस्टमार्टम में देरी

होलागढ़ पुलिस की लापरवाही के चलते मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम देर से शुरू हो सका। दरअसल शव तो दोपहर सवा एक बजे के करीब ही मर्चरी भेजवा दिए गए थे लेकिन पुलिस समय लिखापढ़ी नहीं कर सकी। इसके चलते पोस्टमार्टम रुका रहा। शाम सवा पांच बजे के करीब होलागढ़ थाने का दरोगा कागज लेकर पहुंचा तब जाकर पोस्टमार्टम शुरू हुआ। इसे लेकर मर्चरी पर मौजूद परिजनों व ग्रामीणों ने नाराजगी भी जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holagarh massacre: mother who lost husband and three children, condition critical, doctors operated
prayagraj news - फोटो : prayagraj

डीएम को बुलाने की मांग, प्रदर्शन

पोस्टमार्टम के बाद डीएम को बुलाने की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने मर्चरी पर करीब डेढ़ तक शव नहीं उठने दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। लोगों की मांग थी कि डीएम मौके पर आकर मुआवजे के ऐलान के साथ ही हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन दें तभी शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाए जाएंगे। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने किसी तरह समझाकर उन्हें शांत कराया। तब जाकर रात करीब नौ बजे परिजन शव लेकर रसूलाबाद पहुंचे और अंतिम संस्कार कर दिया। 

Holagarh massacre: mother who lost husband and three children, condition critical, doctors operated
prayagraj news - फोटो : prayagraj

क्योें हो रही लगातार हत्याएं, अफसर दें जवाब

उधर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे उप्र कांग्रेस कमेटी के सदस्य मुकुंद तिवारी ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गंगापार क्षेत्र में लगातार सामूहिक हत्याओं की वारदातें हो रही हैं। यूसुफपुर हत्याकांड व मांडा के तिहरे हत्याकांड में अब तक हत्यारे पकड़ से दूर हैं।

विज्ञापन
Holagarh massacre: mother who lost husband and three children, condition critical, doctors operated
prayagraj news - फोटो : prayagraj
ऐसे में अफसरेां की जिम्मेदारी तय करने का वक्त आ गया है। खुलासों व कानून व्यवस्था कायम न कर पाने वाले अफसरों पर कार्रवाई हो। साथ ही हत्यारों को जेल भेजते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए। ब्लाक प्रमुख कौड़िहार कुंदन सिंह ने घटना पर आक्रोश जताते हुए हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed