फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: रात में बाबा ने की थी झाड़ फूंक, क्रिया कर्म का सामान... मां-बेटे और बहू की मौत मामले में नया ट्विस्ट

Sat, 28 Jun 2025 12:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 28 Jun 2025 12:48 PM IST
सार

प्रतापगढ़ में मां-बेटे और बहू की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज किया गया है। रिया के पिता ने चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। ससुर का आरोप है कि दामाद का मकान को लेकर विवाद चल रहा था।

विज्ञापन
Murder case registered in suspicious death of mother son and daughter-in-law Riya father In Pratapgarh
प्रतापगढ़ में मां-बेटे और बहू की संदिग्ध हालत में मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थाना इलाके के सगरासुंदरपुर बाजार में मां-बेटे और बहू की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिया के पिता ने जमीन के विवाद में चार लोगों पर साजिश कर जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर तीन मौतों की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर रही है।


सगरासुंदरपुर बाजार की रहने वाली आशा (48), बेटा अंकित (26) और बहू रिया (22) का बृहस्पतिवार की सुबह घर में एक बेड पर शव मिला था। तीनों की जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका जताई रही थी।
Murder case registered in suspicious death of mother son and daughter-in-law Riya father In Pratapgarh
अंकित के घर के पीछे पड़ा सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दामाद का कई लोगों से चल रहा था विवाद
मामले में रात को अंतिम संस्कार के बाद लौटे मृतका रिया के पिता गौरापूरे बदल निवासी दीप कुमार पटवा ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि दामाद अंकित के मकान का विवाद गड़वारा निवासी भोला पटवा, उसके बेटे सत्यम पटवा, गौराडांड निवासी राजू पटवा तथा उसके भाई मनोज पटवा से चल रहा था। 
Murder case registered in suspicious death of mother son and daughter-in-law Riya father In Pratapgarh
मां-बेटे और बहू की मौत के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कई बार उन लोगों ने धमकी भी दी थी। उन्हें यकीन है कि बुधवार की रात इन लोगों ने साजिश रचकर खतरनाक जहरीला पदार्थ खिलाकर तीनों की हत्या की है। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Murder case registered in suspicious death of mother son and daughter-in-law Riya father In Pratapgarh
मां-बेटे और बहू की मौत के बाद पूछताछ करते पुलिस अफसर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीसीटीवी में भी नहीं मिला कोई सुराग
सूत्रों के अनुसार, रात में ही नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ करने में जुट गई है। वहीं घर में लगे सीसीटीवी को खंगालने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला। दोपहर बाद से रात के बीच कोई भी घर के भीतर नहीं घुसा था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर रिश्तेदारों से बातचीत की। साथ ही जल्द पूरी वारदात के खुलासे का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Murder case registered in suspicious death of mother son and daughter-in-law Riya father In Pratapgarh
अंकित और रिया की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रात में बाबा ने की थी झाड़ फूंक
मृतका आशा के घर शकूहाबाद का रहने वाला बुजुर्ग बाबा सिराज झाड़ फूंक करने आता जाता था। चर्चा है कि रात में उसकी अंकित से बातचीत हुई थी। उसने अपना व पत्नी रिया का सिर भारी होने की बात बताते हुए फूंक मारने को कहा था। वीडियो काल पर ही बाबा ने झाड़ फूंक किया था। इस दौरान रिया ठहाके मारकर हंसी भी थी। कुछ देर बाद बाबा फोन करने लगा, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। मामले में बाबा सिराज से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed