{"_id":"685634277b846e4e40053f82","slug":"international-yoga-day-in-prayagraj-yoga-and-pranayam-practice-2025-06-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yoga Day In Prayagraj : योगमय हुई संगमनगरी, स्वस्थ धरती और स्वस्थ शरीर का लिया गया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yoga Day In Prayagraj : योगमय हुई संगमनगरी, स्वस्थ धरती और स्वस्थ शरीर का लिया गया संकल्प
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 21 Jun 2025 09:56 AM IST
सार
11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम इस बार एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य रही। इस मौके पर जिला प्रशासन और आयुष विभाग की ओर से मुख्य आयोजन संगम नोज पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी शामिल हुए।
विज्ञापन
1 of 15
Prayagraj
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
त्रिवेणी का पावन तट, सुबह के समय सूरज की किरणों के साथ घुमड़-घुमड़ आते-जाते बादलों का झुंड। इस सुहाने मौसम के बीच स्वस्थ तन और मन के लिए साधकों ने योग किया। रात में हुई झमाझम हुई बारिश ने जमीन को नम कर दिया था और बैठना मुश्किल हो रहा था लेकिन इसकी परवाहन किए बिना शहरियों ने आसन भी लगाया। शुक्रवार की रात में तेज बारिश के कारण संगम नोज पर जगह-जगह कीचड़ लग गया था। पंडाल में तो पानी भर गया था। इसकी वजह से शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे के बजाय साढ़े सात बजे से योगाभ्यास शुरू हो सका।
कीचड़ और जमीन नम होने की वजह से लोग बैठ नहीं पा रहे थे। इसलिए शुरू में सिर्फ खड़ होकर मुद्राओं वाले योगाभ्यास का निर्णय लिया गया लेकिन उत्साह इस कदर रहा कि लोगों की सहमति पर बैठकर करने वाले आसनों का भी अभ्यास कराया गया। हालांकि, ध्यान मुद्राओं वाले आसन नहीं हुए। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि करें योग रहे निरोध यह केवल स्लोगन मात्र नहीं है, अपितु प्रमाणिक तथ्य एवं वैज्ञानिक सत्य है। योग भारतीय सांस्कृतिक परंपरा का अमृत तत्व है। सांसद प्रवीण पटेल ने योग और आयुर्वेद के महत्व की चर्चा की।
2 of 15
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संगम नोज पर योगाभ्यास करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी।
- फोटो : अमर उजाला।
योगभ्यास में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हुए। बड़ी संख्या में लोग आयोजन स्थल के चारों तरफ खड़े रहे और इसका हिस्सा बने। नेताओं और अफसरों ने सैंड से बनी आकृति के पास सेल्फी खिंचवाई। संचालन डॉ.प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। योगाभ्यास में नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं राज्यकर एम.देवराज, एडीजी संजीव गुप्ता, पुलिस आयुक्त जोगिंदर कुमार, डीएम रविंद्र कुमार मांदड, सीडीओ हर्षिका सिंह आदि, डीसीपी अभिषेक भारती आदि शामिल रहे।
3 of 15
संगम नोज पर योगाभ्यास करते कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी।
- फोटो : अमर उजाला।
भगवान शिव के सांनिध्य में हुआ योगाभ्यास
शिवालय पार्क में भगवान शिव के सांनिध्य में लोगों ने योगाभ्यास किया। पार्क में बने प्रमुख शिवालयों के बीच कतारबद्ध होकर महापौर गणेश केसरवानी, विधायक पियूष रंजन निषाद, नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा के साथ अफसरों एवं कर्मचारियों ने नियमित योग का संकल्प भी लिया।
महाकुंभ से पहले बने शिवालय पार्क का अब महापौर ने किया लोकार्पण
महाकुंभ से पहले नैनी के अरैल में बने शिवालय पार्क का शनिवार को महापौर गणेश केसरवानी ने लोकार्पण किया। पार्क में 12 ज्योर्तिलिंग के अलावा प्रमुख शिवालयों के प्रतीक बनाए गए हैं। 13 दिसंबर को प्रयागराज आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संगम तट से 5500 करोड़ रुपये से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण किया था। उसी दिन शिवालय पार्क भी लोगों के लिए खोल दिया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुंभ के दौरान कहा था कि शिवालय पार्क का निर्माण 17 करोड़ रुपये से हुआ है और लागत की दोगुनी आमदनी हो चुकी है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने इसका कई अन्य बार भी जिक्र किया। वहीं महापौर का कहना है कि प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण वाली परियोजनाओं की सूची में शिवालय पार्क शामिल नहीं था। उनका कहना है कि महाकुंभ के मद्देनजर इसका निर्माण कराया गया लेकिन अभी तक लोकार्पण नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 15
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संगम नोज पर तैयार किया गया सैंड आर्ट।
- फोटो : अमर उजाला।
संगम नोज पर छात्रों के द्वारा सैंड आर्ट तैयार किया गया। यहां पर योगाभ्यास करने वालों ने पहुंचकर फोटो बनाया और सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
5 of 15
योगा डे 2025 : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संगम नोज पर योगाभ्यास किया गया।
- फोटो : अमर उजाला।
संगम नोज पर हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर योगाभ्यास किया। यहां पर प्रशासन की ओर से लोगों को बैठने के लिए पर्याप्त इंतजाम किया गया था। बड़ी संख्या में अधिकारियों के साथ व्यापारियों, छात्रों और महिलाओं ने भी योगाभ्यास में हिस्सा लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।