फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj : सैदाबाद में टेंपो पर बालू लदा डंपर पलटने से मां-बेटे समेत तीन की मौत

Sat, 14 Jun 2025 02:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 14 Jun 2025 02:40 PM IST
सार

Prayagraj News Today : बालू उतारते समय एक डंपर असंतुलित होकर पास से गुजर रहे टेंपो पर पलट गया। टेंपो में चालक समेत आठ लोग सवार थे। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे हुए इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। घटना हंडिया कोतवाली क्षेत्र के सैदाबाद वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर सिरसा मोड़ के पास हुई। 

विज्ञापन
Sand laden dumper overturns on a tempo full of passengers, several people reported dead
सैदाबाद में घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

हंडिया के सिरसा रोड पर शनिवार दोपहर सवारियों से भरे टेंपो पर बालू लदा डंपर पलटने से मां-बेटे समेत तीन की मौत हो गई। महिला पांच साल के मासूम बेटे व पति संग उत्तराखंड के रुद्रपुर जाने के लिए घर से निकली थी। मृतकों में एक पूर्व कोटेदार भी शामिल है। हादसे में जख्मी चार लोगों में से हालत गंभीर होने पर तीन को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।



कुंवर साहब तिवारी सैदाबाद के तिवरान गांव के रहने वाले हैं। वह रुद्रपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। शनिवार को वापस जाने के लिए पत्नी निवेदिता (38) व मासूम बेटे यश (5) के साथ निकले थे। उन्होंने बताया कि तीनों ऑटो पर सवार होकर प्रयागराज संगम स्टेशन जा रहे थे। सैदाबाद कस्बे के सिरसा रोड पर एक डंपर बालू गिरा रहा था। असढि़या की ओर से होता हुआ टेंपो बगल से गुजर रहा था। इसी बीच हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म टूटने से डंपर अनियंत्रित होकर उसके ऊपर पलट गया। इससे टेंपो में बैठे सभी आठ लोग बालू में दब गए।
 

जेसीबी से बालू हटाकर निकाले गए शव

Sand laden dumper overturns on a tempo full of passengers, several people reported dead
सैदाबाद में हादसे के बाद बचाव कार्य शुरू किया गया। - फोटो : संवाद।

मौके पर चीखपुकार मची तो आसपास के लोग जुट गए और फिर जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। तीन जेसीबी की मदद से बालू हटाकर नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला जाने लगा। हालांकि, निवेदिता व बेटे यश समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।

उधर, पुलिस ने बताया कि मृतकाें में गनेशीपुर गांव निवासी खपटिहां गांव के पूर्व कोटेदार राजमणि गुप्ता(75) भी शामिल हैं। उनके दो बेटे गणेश व दिलीप किराना की दुकान चलाते हैं। घटना में चार लोग जख्मी भी हुए, जिन्हें सीएचसी भेजा गया।

घटना के बाद डंपर चालक फरार

Sand laden dumper overturns on a tempo full of passengers, several people reported dead
सैदाबाद में हादसे के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद।

घायलों में चालक दीपक सिंह निवासी बाहरपुर, तिवारीपुर बढ़ौली गांव निवासी राजन निषाद, उनके पिता सियाराम व चाचा जयप्रकाश शामिल हैं। हंडिया थाना प्रभारी नितेंद्र शुक्ला ने बताया कि मामले में लापरवाही पर अज्ञात डंपर चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी से जल्द सभी को लेकर आने की कही थी बात

Sand laden dumper overturns on a tempo full of passengers, several people reported dead
सैदाबाद में हादसे के बाद मची रही अफरातफरी। - फोटो : संवाद।

हादसे में बाल-बाल बचे कुंवर साहब तिवारी बार-बार बेटे व पत्नी को याद कर बिलखते रहे। बताया कि वह रुद्रपुर उत्तराखंड में नौकरी करते हैं। वह गांव पत्नी और बेटे को लेने आए थे। 13 साल की बेटी परी वहीं पर है। अब बेटी को वहीं पढ़ाना चाहते थे और इसी वजह से उसका टीसी भी निकलवा ली थी। दोपहर में घर से निकलकर वह टेंपाे से कुछ दूर ही आगे बढ़े थे कि तभी यह हादसा हो गया।

विज्ञापन

मानो...मौत छूकर निकली

Sand laden dumper overturns on a tempo full of passengers, several people reported dead
हादसे में टैंपो पूरी तरह से नष्ट हो गया। - फोटो : संवाद।

घटना में घायल होने वालों में राजन निषाद व उनके दो परिजन शामिल हैं। बताया कि वह गंगा में नाव चला कर परिवार का खर्च चलाते हैं। उनकी नाव का इंजन खराब हो गया था। जिसे बनवाने के लिए वह पिता सियाराम व चाचा जय प्रकाश के साथ शहर जा रहे थे। बताया कि हादसे के वक्त लगा मानो मौत छूकर निकल गई। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed