{"_id":"5e6b9f5d8ebc3ea4cc2a5cbd","slug":"police-bus-collides-with-district-officer-s-car-in-prayagraj-driver-seriously-injured","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में जिलाधिकारी की कार में पिंक बस ने मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में जिलाधिकारी की कार में पिंक बस ने मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 13 Mar 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शुक्रवार की शाम प्रयागराज लखनऊ नेशनल हाइवे पर पिंक बस ने झारखंड के जनपद रामगढ़ के डीएम की कार में टक्कर मार दी। इससे कार चालक घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को अस्पताल भेज दिया। जबकि बस को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दुर्घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के रेरुआ बाजार के निकट की है।
2 of 3
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
झारखंड प्रदेश के जनपद रामगढ़ के डीएम शुक्रवार को अपने गृह जनपद रायबरेली से प्रयागराज की ओर जा रहे थे। शाम करीब चार बजे लखनऊ नेशनल हाइवे पर अभी वह रेरुआ बाजार के निकट पहुंचे थे तभी लखनऊ की ओर जा रही पिंक बस ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
3 of 3
दुर्घटना में सिर कटकर सड़क पर लुढ़कने लगा।
हादसे की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना में घायल कार चालक शैलेंद्र सिंह 30 वर्ष पुत्र कृष्णदेव सिंह निवासी पूरे चौहान जनपद रायबरेली को निकाल कर अस्पताल भेजा। गनीमत कि उक्त कार में चालक के अलावा सिर्फ सामान था और डीएम अपनी सरकारी गाड़ी में थे सो वे बच गए।
हादसे की सूचना मिलते ही मंसूराबाद चौकी प्रभारी प्रीत कुमार पाण्डेय मय फोर्स मौके पर पहुंच गये, थोड़ी ही देर में इंस्पेक्टर नवाबगंज भी मौके पर पहुंचकर पिंक बस को कब्जे में लेकर थाने ले गये। इधर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिंक बस की रफ्तार तेज होने से हादसा होना बताया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।