{"_id":"5e6b97cd8ebc3ea836512e25","slug":"trees-uprooted-crops-are-frozen-rain-and-hail-caused-heavy-destruction-in-prayagraj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में पेड़ उखड़े, फसलें जमींदोज, बारिश और ओले ने मचाई भारी तबाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में पेड़ उखड़े, फसलें जमींदोज, बारिश और ओले ने मचाई भारी तबाही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 13 Mar 2020 07:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
ओला वृष्टि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेमौसम बारिश, तेज आंंधी, तूफान और ओलावृष्टि से शहर सहित गंगापार और यमुनापार में हाहाकार मचा हुआ है। शहर और ग्रामीण इलाकों की सारी सड़कें पत्ते और पेड़ की टूटी टहनियों से पट गई हैं। शुक्रवार की बारिश ने जमकर तबाही मचाई। खेतों में खड़ी फसल जमींदोज हो गई। खड़े पेड़ उखड़ गए।
आम के बौर को भी काफी नुकसान हुआ। जिससे किसानों की जान हलक में अटकी रही। सबसे ज्यादा नुकसान आम और अरहर की फसल को हो रहा है। मौसम का कहर इसी तरह कायम रहा तो आम खास लोगों के लिए ही रह जाएगा। साथ ही आटा, गेहूं के दाम सहित दलहन और तिलहन के दाम भी गरीबों को रुला सकते हैं।
2 of 9
कई पेड़ उखड़े
- फोटो : Amar Ujala
इलाके के शंकरगढ़ और लालापुर क्षेत्र में ओला गिरने से किसान बर्बाद हो गया। गेहूं, चना, मसूर, सरसों, मटर सहित दलहन व सब्जी की फसलों के साथ ही आम के बौर भी गिरकर नष्ट हो गए। जिससे रात दिन पशुओं से खेतों की रखवाली करने वाले किसानों की जान हलक में फंस गई है। शंकरगढ़ क्षेत्र के गोबरा हेवार, कपारी, तालापार, हिनौती, कटरा, सोनवर्षा, ओसा, पूरे बघेल सहित लालापुर के दर्जनों गांव प्रभावित हुए हैं।
3 of 9
मौसम
- फोटो : amar ujala
पहाड़ी गांव के समरेंद्र सिंह, जीत बहादुर सिंह, जूही के श्रीनाथ सिंह, राजेंद्र सिंह, डेराबारी के किसान जगत राज सिंह, लालापुर के शंकरलाल पांडेय, नगरवार के राम गणेश पाठक, मानपुर के मनोज सिंह, मझियारी के जय प्रकाश, तीरथ क़पुरिहा, गोझवार के कृष्णराज सिंह, गोबरा के श्याम लाल उर्फ पेट्टू ,गोइसरा के अतुल उर्फ डब्ल्यू तिवारी आदि ने बताया की मूसलाधार बारिश के साथ पड़े ओले से फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। अगर किसानों को फसल का मुआवजा नहीं मिला तो कर्ज लेकर खेती करने वाले किसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
मौसम
- फोटो : amar ujala
शुक्रवार दोपहर बाद तेज आंधी बारिश एवं भीषण ओलावृष्टि से फसलें पूरी तरह चौपट हो गई। जिससे किसानों के पेशानी पर बल पड़ने लगा है। चार महीने की सारी खून पसीने की कमाई चौपट होने के कगार पर पहुंच गई है। शाम चार बजे के तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश होने लगी।
विज्ञापन
5 of 9
मौसम
- फोटो : amar ujala
उसी के साथ ओला भी गिरना शुरू हो गया। क्षेत्र के मझियारी लकोसा. कोहड़िया धवैया. रूम, बासी, ओठगी आदि गांवोंके किसानो ने बताया लगातार हो रही वर्षा से रवी की फसल वैसे भी खराब हो गई थी। इस समय मसूर, मटर, सरसो आदि फसल पकी हुई थी। इस ओलावृष्टि से सब चौपट हो गई। ग्राम पंचायत गड़ैया, लोनीपार प्रधान प्रतिनिधि विजय सिंह, कोहड़िया प्रधान राम भवन सिंह, धर्मेंद्र, शिवशंकर आदि ने फसल नुकसान के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।