सब्सक्राइब करें

Prayagraj Corona Update : जिले में 379 मिले नए कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मामले हुए 1546

अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 12 Jan 2022 10:37 PM IST
सार

कोरोना संक्रमण शहरी क्षेत्र में तेजी से फैल रहा है। नए साल की शुरुआत से ही कोरोना के नए संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जबकि कोरोना मरीजों की जांच का आंकड़ा अभी भी 10 हजार को नहीं पार किया।

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 379 new corona positives found in the district, 1546 active cases
Prayagraj News : सेंट मैरी कॉन्वेंट इंटर कॉलेज में कोविड का वैक्सीन लगवाती छात्रा। - फोटो : प्रयागराज

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की शुरुआत से ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बुधवार को जांच के बाद 379 कोरोना के नए संक्रमित मरीजों मिले। जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों की संख्या 1546 पहुंच गई।



कोरोना संक्रमण शहरी क्षेत्र में तेजी से फैल रहा है। नए साल की शुरुआत से ही कोरोना के नए संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जबकि कोरोना मरीजों की जांच का आंकड़ा अभी भी 10 हजार को नहीं पार किया। बुधवार को कुल 9407 मरीजों की जांच के लिए सैंपलिंग की गई। इलाज के बाद 12 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। डीएसओ डॉ. एके तिवारी ने बताया कि गंभीर मरीजों को एसआरएन में भर्ती कराया गया है।

Trending Videos
Prayagraj Corona Update: 379 new corona positives found in the district, 1546 active cases
Prayagraj News : कोविड जांच सेंटर में सैंपल लिया गया। - फोटो : प्रयागराज

टीकाकरण में अव्वल रहा प्रयागराज
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में एक तरफ तेजी से इजाफा हो रहा है। वहीं राहत की बात यह है कि प्रयागराज में टीकाकरण में भी लगातार तेजी आ रही है। दूसरी डोज के लिए भी लोग जागरूक हुए है। बुधवार को जिले में कुल 74,135 लोगों का टीकाकरण हुआ। पहली खुराक लेने वालों की संख्या 27,360 और दूसरी खुराक लेने वालों की संख्या 40,654 रही। 15 से 17 वर्ष के 2,340 किशोरों ने कोरेाना टीकेकी पहली खुराक ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 379 new corona positives found in the district, 1546 active cases
Prayagraj News : सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद खुशी का इजहार करतीं छात्राएं। - फोटो : प्रयागराज

स्कूलों में चला टीका करण का मेगा ड्राइव
किशोरों में टीकाकरण करके उन्हें सुरक्षित करने के लिए बुधवार को टीका करण का मेगा ड्राइव चला। जिसमें शहरी और उसके आस-पास के21 स्कूलों में किशोरों का टीकाकरण हुआ। बीएचएस, जीएचएस, ऐग्लो बंगाली इंटर कालेज, एमपीवीएम, गंगागुरुकुलम समेत सभी बोर्ड के स्कूलों में टीकाकरण हआ। टीकाकरण अभियान का निरीक्षण करने के लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। 

ब्लाक स्तर पर टीकाकरण के लिए माइक्रोप्लान तैयार
कोरोना टीकाकरण में तेजी लाने के लिए ब्लाक स्तर पर अलग-अलग टीमें बनायी जाएगी। इसके लिए माइक्रोप्लान तैयार हो गया है। प्रत्येक ब्लाक में वृहद स्तर पर टीकाकरण के लिए 10-10 टीमें लगाई गई है। जिससे टीकाकरण अभियान में तेजी लायी जा सके। 

Prayagraj Corona Update: 379 new corona positives found in the district, 1546 active cases
Prayagraj News : सिविल लाइन में जांच केंद्र पर कोविड जांच कराती महिला। - फोटो : प्रयागराज

जीनोम सिक्वेंसिंग की एक माह बाद भी नहीं आयी रिपोर्ट

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर भी आशंका बनी हुई है। ओमिक्रॉन की पहचान केलिए मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग कराने के निर्देश हैं, लेकिन प्रयागराज में मिले 10 गंभीर रोगियों की जीनोम सीक्वेंसिंग की रिपोर्ट एक माह बीतने के बाद भी नहीं आ सकी है। 

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। नए वैरिएंट को लेकर जारी गाइडलाइन के बाद जिले में भी इसको लेकर व्यवस्था की गई थी। दिसंबर की शुरुआत में जब गंभीर संक्रमित मिलने लगे तो 10 संक्रमितों के सैंपल केजीएमयू भेजे गए थे। इसके बाद उनको जांच के लिए बंगलूरू भेज दिया गया। अभी तक इन सैंपल की जांच रिपोर्ट नहीं आई है।

ऐसे में जिले में मिलने वाले किसी मरीज में ओमिक्रॉन वैरिएंट मिला या नहीं, इसकी पुष्टि आज तक नहीं हो सकी है। मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक  कोरोना संक्रमितों में 10 मरीजों की सीटी वैल्यू (साइकल थ्रेशोल्ड)कम थी। ऐसे में उन मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। लेकिन उनकी रिपोर्ट अभी तक नहीं आयी है। अन्य मरीजों में सीटी वैल्यू ठीक थी। 

विज्ञापन
Prayagraj Corona Update: 379 new corona positives found in the district, 1546 active cases
कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया

यूनानी मेडिकल कालेज बना एल वन कोविड अस्पताल

कोरोना संक्रमित मरीजों की तेजी से बढ़ रही संख्या को देखते हुए यूनानी मेडिकल कालेज को भी कोविड एल वन अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। इसके लिए सीएमओ डॉ. नानक सरन की ओर से निर्देश जारी कर दिया गया है। बृहस्पतिवार से अस्पताल को शुरू करने की तैयारी है।

यूनानी मेडिकल कालेज में 100 बेडों पर भर्ती करने की व्यवस्था है। अस्पताल में मौजूदा समय में 35 मरीज भर्ती है, जिनका इलाज चल रहा है। ऐसे में फिलहाल 50 बेडों को अलग करके वहां पर कोविड मरीजों को भर्ती कराने की व्यवस्था की जाएगी। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. अनवर अहमद ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट नहीं है। मरीजों के इलाज के लिए 30 नर्सिंग स्टॉफ है।

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुछ अन्य अस्पतालों से कर्मचारी उपलब्ध कराया जाता है। विभाग की ओर से अस्पताल को तैयार करने का निर्देश दिया गया है। वहीं नोडल अधिकारी डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से अस्पताल को शुरू करा दिया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed