{"_id":"68b537e0f284acc8a60a1c7d","slug":"prayagraj-murder-case-tantrik-arrested-for-advising-killing-of-class-11-student-body-cut-into-pieces-2025-09-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: 'लाश के नौ टुकड़े करना, फिर अलग-अलग दिशाओं...', तांत्रिक ने इसलिए दी थी ये सलाह; दादा ने पोते को काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'लाश के नौ टुकड़े करना, फिर अलग-अलग दिशाओं...', तांत्रिक ने इसलिए दी थी ये सलाह; दादा ने पोते को काट डाला
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 01 Sep 2025 12:44 PM IST
सार
Class 11 Student Murder In Prayagraj: प्रयागराज में छात्र पीयूष उर्फ यश की हत्या के मामले में फरार तांत्रिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
1 of 12
Prayagraj Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रयागराज के औद्योगिक इलाके में बीते मंगलवार को 11वीं के छात्र पीयूष उर्फ यश की हत्या के मामले में रविवार को आरोपी तांत्रिक मुन्ना लाल (45) को करेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
उसने स्वीकार किया कि हत्यारोपी चचेरे दादा सरन को उसने सलाह दी थी कि उसके घर पर यश के पिता का साया है। ऐसे में अगर यश के नौ टुकड़े कर घर से अलग-अलग दिशाओं में फेंके जाएं तो तभी गृह दोष खत्म हो सकेगा।
दो बच्चों ने कर ली थी आत्महत्या
पुलिस के अनुसार, कौशांबी थाना इलाके के गांव धुस्कहा निवासी तांत्रिक मुन्ना ने बताया कि करेली के लेबर चौराहे के पास सदियापुर निवासी सरन से उसकी मुलाकात हुई थी। उसने बताया था कि उसके दो बच्चों ने आत्महत्या कर ली। पहले बेटी ने 2023 और फिर बेटे ने 2024 में यमुना पुल से कूदकर जान दी थी। इससे परेशान सरन ने तांत्रिक से मदद की गुहार लगाई।
3 of 12
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तांत्रिक
- फोटो : अमर उजाला
इस पर सरन सिंह के घर जाकर उसने तंत्र-मंत्र की और कहा कि घर में साया है। इसे दूर करने के लिए परिवार के अजय सिंह उर्फ गुड्डू के बेटे (पीयूष) को काटकर नौ टुकड़े कर दक्षिण-पश्चिम और उत्तर दिशा में फेंकना है।
टुकड़े घर से अलग-अलग दिशाओं में फेंके जाएं तभी गृह दोष शांत होगा। इसके बाद भी उसने कई बार सरन सिंह के घर जाकर तंत्र-मंत्र किया। साथ ही फोन पर भी बातचीत कर संपर्क में रहा।
विज्ञापन
5 of 12
छात्र पीयूष उर्फ यश का हत्यारोपी सरन सिंह पुलिस गिरफ्त में
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
किताबें पढ़ सीखी तंत्र-विद्या
एडीसीपी अभिषेक कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी तंत्र क्रिया के साथ ही राजमिस्त्री का भी काम करता है। शुरू से ही उसे तांत्रिक बनने का शौक था। इसके लिए पिछले कई वर्षों से वह तंत्र-विद्या की किताबें पढ़ रहा था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।