फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj: ब्लॉक रही काटजू रोड, हर तरफ दिखी फोर्स, आवागमन प्रतिबंधित, गलियों पर भी तैनात रही फोर्स

Sat, 11 Apr 2020 12:53 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 Apr 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj: The force was blocked on Katju Road, the force was seen everywhere, traffic was restricted, the force was also deployed on the streets.
The area around Katju Road has been completely shaken and people have been banned from coming here. - फोटो : prayagraj

शाहगंज का काटजू रोड इलाका सील किए जाने के दूसरे दिन यहां दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहा। यहां तक कि पुलिस ने गलियों से रोड पर जाने वाले रास्ते भी बंद कर दिए थे। शाहगंज पुलिस का कहना है कि फिलहाल अगले आदेश तक यही व्यवस्था लागू रहेगी। 

Prayagraj: The force was blocked on Katju Road, the force was seen everywhere, traffic was restricted, the force was also deployed on the streets.
The area around Katju Road has been completely shaken and people have been banned from coming here. - फोटो : prayagraj

बता दें कि काटजू रोड स्थित अब्दुल्लाह मस्जिद मुसाफिर खाने में 31 मार्च को 7 इंडोनेशियाई नागरिक छिप कर रहते मिले थे। यह सभी दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में आयोजित तब्लीगी जमात के जलसे में भी शामिल हुए थे। लेकिन इन्होंने अपने आने की सूचना जिला प्रशासन को नहीं दी थी। इनमें से एक व्यक्ति को करोना पाजिटिव पाया गया है जिसका इलाज कोटवा स्थित बनी सीएचसी में किया जा रहा है।

Prayagraj: The force was blocked on Katju Road, the force was seen everywhere, traffic was restricted, the force was also deployed on the streets.
prayagraj news - फोटो : prayagraj

एक व्यक्ति पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस बात की भी आशंका है कि उसके संपर्क में आने वाले कई अन्य लोग भी कोरोना से संक्रमित हुए हों, यही वजह है कि इस इलाके को लेकर पुलिस प्रशासन बेहद गंभीर है। इसी के तहत एक दिन पहले काटजू रोड को पूरी तरह से सील कर दिया गया था। साथ ही आसपास के कई रास्तों पर भी आवागमन बंद कर दिया गया। पुलिस ने शाहगंज थाने के सामने और जंक्शन के पास बैरिकेडिंग कर रास्ता अवरुद्ध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj: The force was blocked on Katju Road, the force was seen everywhere, traffic was restricted, the force was also deployed on the streets.
prayagraj news - फोटो : prayagraj
उधर जोगीवीर तिराहे से और जानसेनगंज की ओर से जंक्शन के गेट नंबर दो के आगे भी आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया था। खुल्दाबाद थाने के सामने से जाने वाले रास्ते पर भी बैरिकेडिंग की गई है। सभी बैरिकेडिंग पॉइंट पर पुलिस तैनात है। शाहगंज पुलिस का कहना है कि रोक के बावजूद अगर कोई काटजू रोड पर आवागमन करता मिलता है तो उसके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed