सब्सक्राइब करें

यूपी में ट्रिपल मर्डर: नहर किनारे मुलाकात के बाद रची गई तिहरे हत्याकांड की साजिश! मोबाइल फोन से खुलेंगी परतें

अमित गुप्ता, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Sharukh Khan Updated Wed, 17 Jun 2026 04:11 PM IST
सार

प्रयागराज के नीबी कुकुरकटवा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद परिजनों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि जिस परिवार ने तीन लोगों को उजाड़ दिया, उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे समाज में सख्त संदेश जाए। परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर की भी मांग उठाई। 

विज्ञापन
Prayagraj triple murder The conspiracy for the triple murder was hatched after a meeting by the canal
prayagraj murder - फोटो : संवाद न्यूज़ एजेंसी
प्रयागराज के नीबी कुकुरकटवा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस को आशंका है कि तिहरे हत्याकांड की साजिश वारदात से तीन दिन पहले 13 जून को ही राजापुर में एक नहर किनारे हुई एक शख्स से मुलाकात के बाद रची गई थी।


पुलिस सूत्रों के अनुसार, हिमांशु यादव की मुलाकात मांडा के राजापुर स्थित एक नहर किनारे एक शख्स से हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई। हिमांशु से कहा गया था कि श्यामलाल गुप्ता और घर के कुछ लोग शादी के लिए तैयार नहीं हैं। वही सबसे बड़ी बाधा बने हुए हैं।

इसी बात से नाराज होकर हिमांशु ने श्यामलाल और उनके परिवार को धमकी दी थी। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नहर किनारे हुई मुलाकात के बाद आरोपी ने किन लोगों से संपर्क किया और वारदात की योजना कब बनाई। बहरहाल, पुलिस जांच में एक और नाम भी सामने आया है, जिसे पुलिस जल्द ही खुलासा कर सकती है।
 
Prayagraj triple murder The conspiracy for the triple murder was hatched after a meeting by the canal
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मोबाइल फोन से खुलेंगी परतें
पुलिस सभी के मोबाइल फोन की जांच करने की तैयारी में है। पुलिस मोबाइल चैट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), मैसेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के जरिये पूरे घटनाक्रम की कड़ी जोड़ने का प्रयास कर रही है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि 13 जून की मुलाकात के बाद हिमांशु और अन्य आरोपियों के बीच क्या बातचीत हुई थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले सभी तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 
Prayagraj triple murder The conspiracy for the triple murder was hatched after a meeting by the canal
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद जानकारी देते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजनों का फूटा गुस्सा, बोले-आरोपियों के घर चले बुलडोजर
परिजनों ने की एनकाउंटर की मांग, कहा- पहले कार्रवाई होती तो नहीं जाती जान

नीबी कुकुरकटवा गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के बाद परिजनों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। उनका कहना है कि जिस परिवार ने तीन लोगों को उजाड़ दिया, उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे समाज में सख्त संदेश जाए। परिजनों ने आरोपियों के एनकाउंटर की भी मांग उठाई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj triple murder The conspiracy for the triple murder was hatched after a meeting by the canal
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, मृतक परिवार की सदस्य सरस्वती देवी और उनके बेटों का आरोप है कि हिमांशु काफी समय से परिवार को परेशान कर रहा था। वह शादी के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस को भी इसकी जानकारी दी थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। 

 
विज्ञापन
Prayagraj triple murder The conspiracy for the triple murder was hatched after a meeting by the canal
प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर भीड़ और पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, मटिही गांव से पहुंचे रिश्तेदारों ने कहा कि घटना बेहद दर्दनाक है। यदि पुलिस मामले को गंभीरता से लेती तो तीन लोगों की हत्या होने से बच सकती थी। परिवार कई दिनों से डर के माहौल में था। धमकियों के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, जिसका नतीजा इतना भयावह हुआ। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed