फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj Violence : करछना बवाल में 54 नामजद समेत 604 पर केस दर्ज, 75 गिरफ्तार, ताबड़तोड़ दबिश जारी

Mon, 30 Jun 2025 03:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 30 Jun 2025 03:42 PM IST
सार

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद को नजरबंद करने के बाद नैनी में रविवार को बवाल हो गया था। लाठीचार्ज करने पर भड़की हिंसा ने वाहनों में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगा दी। पुलिस पर भी हमला किया गया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने 75 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 54 नामजद समेत 600 से अधिक उपद्रवियों पर केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Prayagraj Violence: Police tightened its grip in Karchana riot case, 51 rioters arrested, presented in court
करछना थाने में हिरासत में लिए गए उपद्रव करने वाले आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

करछना में एक दिन पहले हुए बवाल के मामले में 54 नामजद समेत कुल 604 लोगाें पर एफआईआर दर्ज की गई है। इनमें से 75 को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों में 52 नामजद आरोपी हैं जबकि 23 अन्य आरोपी वह हैं, जिन्हें वीडियो फुटेज से चिह्नित किया गया है। आरोपियों में भीम आर्मी के करछना तहसील अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भी शामिल हैं, जिनकी तलाश जारी है। इससे पहले पांच थाना क्षेत्रों के 18 गांवाें में रात भर चली कार्रवाई के दौरान आरोपियों को धरपकड़ में पुलिस जुटी रही।

करछना थाना प्रभारी अनूप सरोज की ओर से सोमवार की सुबह सात बजे करछना थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया। इसमें आरोप लगाया गया है कि यह पूरा बवाल षडयंत्र के तहत कराया गया। भीम आर्मी यमुनापार के करछना तहसील अध्यक्ष अभय सिंह उर्फ सोनू और तहसील उपाध्यक्ष प्रतीक देव वर्मन ने अन्य साजिशकर्ताओं संग मिलकर लगभग 600 उपद्रवियों को भड़ेवरा बाजार चौराहे पर एकत्रित किया।

फिर रामपुर से कोहड़ार जाने वाले एनएच 35 पर जाम लगा दिया। समझाने पर उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर हमला किया और राहगीरों के साथ मारपीट करते हुए उनके वाहनों के साथ ही पुलिस की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की। कई दोपहिया वाहनों में आग भी लगा दी गई। इससे पहले पुलिस ने देर रात तक वीडियो व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की उपद्रवियों की पड़ताल की।

स्थानीय लोगों से पूछताछ करते हुए बवाल में शामिल 52 लोगों को चिह्नित किया गया। पुलिस का दावा है कि जांच में यह बात सामने आई है कि भीम आर्मी के करछना तहसील के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व अन्य लोगों की साजिश से यह बवाल कराया गया।

बवाल में शामिल 52 नामजद आरोपी कोर्ट की अनुमति से जेल भेज दिए गए हैं। 23 अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं जिन्हें मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। -विवेक चंद्र यादव, डीसीपी यमुनानगर

क्या है पूरा मामला

आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर को प्रयागराज सर्किट हाउस में रोके जाने पर रविवार को करछना में बवाल हो गया था। आक्रोशित भीड़ ने करछना-कोहड़ार मार्ग पर जाम लगा दिया। समझाने पहुंची पुलिस टीम पर प्रदर्शनकारियों ने हमला बोल दिया। पुलिस की तीन गाड़ियों समेत एक दर्जन वाहनों में तोड़फोड़ की और 15 बाइकें फूंक दी थी। पथराव में चौकी प्रभारी समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी चोटिल हो गए थे। 

Prayagraj Violence: Police tightened its grip in Karchana riot case, 51 rioters arrested, presented in court
भीम आर्मी के द्वारा जलाए गए वाहन। - फोटो : अमर उजाला।

पुलिस ने सर्किट हाउस में कर दिया था नजरबंद

भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर को काैशाम्बी के लोहंदा गांव जाकर कथित दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के परिजनों से मिलना था। साथ ही विगत दिनों करछना के इसाैटा लोहंगपुर में मारे गए दलित युवक (देवीशंकर) के घर जाना था। इसके लिए चंद्रशेखर रविवार की सुबह 11:40 बजे प्रयागराज पहुंचे थे। इसकी भनक लगने के बाद कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक लिया और वापस लाैटने के लिए कहा। वह नहीं माने तो उन्हें प्रयागराज में सर्किट हाउस लाया गया। इस पर नाराज होकर वह समर्थकों समेत सर्किट हाउस में ही धरने पर बैठ गए थे।
 

Prayagraj Violence: Police tightened its grip in Karchana riot case, 51 rioters arrested, presented in court
भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस फोर्स देखकर उग्र हो गई भीड़

सर्किट हाउस में चंद्रशेखर को रोके जाने की जानकारी मिली तो करछना में जुटे कार्यकर्ताओं ने करछना-कोहड़ार मार्ग पर भड़ेवरा बाजार में जाम लगा दिया था। मौके पर मौजूद भुंडा चौकी के पुलिसकर्मियों ने हटाना चाहा तो उन्हें खदेड़ दिया। करीब एक घंटे बाद आसपास के थानाें व डायल 112 की गाड़ी संग करछना थाने की फोर्स पहुंची तो कार्यकर्ता उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। तोड़फोड़ करने के साथ ही डायल 112 की गाड़ी पलट दी। हालात देख पुलिसकर्मियों को पीछे हटना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने नैनी व औद्योगिक थाने की फोर्स के साथ जाम में फंसे अन्य वाहनों पर भी पथराव किया। इसके बाद तीन कंपनी पीएसी लेकर डीसीपी यमुनानगर विवेक यादव पहुंचे। शाम पांच बजे के करीब एडि. सीपी अपराध डॉ. अजयपाल शर्मा माैके पर पहुंचे और फोर्स लेकर आगे बढ़े तक जाकर उपद्रवियों को खदेड़ा जा सका और फिर 5:30 बजे स्थिति नियंत्रण में आई। डीसीपी यमुनानगर का कहना है कि तीन पुलिसकर्मियों के चोटिल होने और तीन पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj Violence: Police tightened its grip in Karchana riot case, 51 rioters arrested, presented in court
पुलिस अधिकारी के वाहन पर चढ़कर तोड़फोड़ करता भीम आर्मी का कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला।

दोपहर 12 बजे से जबरन रोके रखा, उपद्रव करने वाले कार्यकर्ता नहीं

आजाद समाज पार्टी के प्रयागराज मंडल प्रभारी अनिल कुमार गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कौशाम्बी और करछना जाकर पीड़ित परिवारों से मिलकर ढांढस बंधाना चाहते थे। उन्हें एयरपोर्ट पर ही रोक लिया गया और सर्किट हाउस ले जाकर जबरन पुलिस ने रोके रखा। हम शांतिपूर्वक ढंग से सर्किट हाउस में ही आठ घंटे तक बैठे रहे। बवाल या उपद्रव करने वाले पार्टी के कार्यकर्ता नहीं थे।

विज्ञापन
Prayagraj Violence: Police tightened its grip in Karchana riot case, 51 rioters arrested, presented in court
करछना के भड़ेवरा बाजार के पास उपद्रवियों द्वारा जलाई गई बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

नहीं जाने दिया तो विस और सीएम कार्यालय का करेंगे घेराव : चंद्रशेखर

मैं कौशाम्बी और करछना जाना चाहता था। मुझे कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक न होने का हवाला देकर रोका गया और यह कहा गया कि कुछ देर बाद जाने दिया जाएगा। मुझे आठ घंटे तक बिना कारण बताए सर्किट हाउस में रोके रखा गया। मुझे नहीं जाने दिया गया। लखनऊ में विधानसभा और मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव किया जाएगा, जिसमें पूरे प्रदेश से आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता शामिल होंगे।  - चंद्रशेखर आजाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी (कांशीराम)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed