{"_id":"690d8ef2b64a80db0d088932","slug":"teenage-girl-murder-on-night-of-kartik-purnima-evidence-doesnt-match-family-statements-2025-11-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: किशोरी का कत्ल... परिजनों के बयान से मेल नहीं खा रहे सबूत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी अलग बयां की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: किशोरी का कत्ल... परिजनों के बयान से मेल नहीं खा रहे सबूत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी अलग बयां की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:36 PM IST
सार
प्रयागराज में किशोरी की हत्या के मामले में परिजनों के बयान से साक्ष्य नहीं मेल खा रहे हैं। पुलिस को करीबियों पर शक गहरा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने भी अलग कहानी बयां की है।
विज्ञापन
1 of 8
prayagraj murder
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रयागराज के घूरपुर थाना इलाके के कांटी गांव के डेरा खटिकान बस्ती की रहने वाली 15 साल की किशोरी की हत्या मामले में पुलिस को अहम सुराग मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि हत्या से करीब एक-डेढ़ घंटे पहले किशोरी ने खाना खाया था। इससे साफ हो रहा है कि किशोरी की हत्या सुबह पांच बजे के बाद नहीं, बल्कि रात में ही हो गई थी जबकि परिजनों के अनुसार, सुबह पांच बजे के करीब वह घर से निकली थी। ऐसे में पुलिस को करीबियों पर हत्या का शक गहराता जा रहा है।
Trending Videos
2 of 8
किशोरी की हत्या के बाद गमगीन परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि किशोरी ने रात में ही खाना खा लिया था और सुबह पांच बजे शौच के लिए निकली थी। ऐसे में पुलिस की शक की सुई करीबियों की तरफ ही घूम रही है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस को दिए बयान भी आपस में मेल नहीं खा रहे हैं।
साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी अलग कहानी बयां कर रही है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है। दूसरी तरफ ग्रामीणों ने बताया कि किशोरी मानसिक रूप से कमजोर थी। इसलिए वह पढ़ाई नहीं करती थी और ना ही उसके पास कोई मोबाइल फोन था।
4 of 8
किशोरी की हत्या के बाद जानकारी देते परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या में इस्तेमाल हथियार को पास ही पानी में फेंकने की आशंका
जिस जगह पर शव मिला, वहां पर खाली जमीन है, इसके कुछ हिस्से में पानी भरा है। इसके किनारे ही किशोरी मृत पड़ी मिली। घटनास्थल पर आने-जाने के लिए आम रास्ता भी नहीं है। घटनास्थल के थोड़ी दूर पर पानी भरा हुआ है। पुलिस को शक है कि हत्या में इस्तेमाल हथियार को भी इसी में फेंका गया होगा।
विज्ञापन
5 of 8
किशोरी की हत्या के बाद परिजनों को समझाती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव के दो युवकों ने दी थी शव मिलने की जानकारी
परिजन ने पुलिस को बताया कि बेटी रात में खाना खाकर घर में सोई थी। सुबह करीब पांच बजे वह शौच के लिए निकली और फिर वापस घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए। इतने में गांव के दो युवकों ने किशोरी के बारे में बताया कि वह अनिल पांडेय की बाउंड्री के अंदर मृत पड़ी है। जाकर देखा तो बेटी का किसी ने गला रेतकर हत्या करने के बाद फेंक दिया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X