फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'भीड़ जुटती रही और...', खुफिया तंत्र फेल, पुलिस की चूक से बेकाबू हुआ था प्रयागराज का बवाल; सामने आया सच

Tue, 01 Jul 2025 09:14 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 01 Jul 2025 09:14 AM IST
सार

प्रयागराज के करछना में हुए बवाल में खुफिया तंत्र फेल रहा। पुलिस की चूक से प्रयागराज का बवाल बेकाबू हुआ था। मौके पर पर्याप्त फोर्स नहीं थी। उपद्रव के बाद थाना पुलिस हरकत में आई।

विज्ञापन
UP Prayagraj riots Intelligence system failed Prayagraj riots went out of control due to police negligence
Prayagraj riots - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के भड़ेवरा बाजार में हुए बवाल की एक बड़ी वजह स्थानीय पुलिस की चूक मानी जा रही है। रविवार की सुबह से ही न सिर्फ करछना बल्कि आसपास के कई इलाकों से क्षेत्र में भीड़ जुटती रही, लेकिन थाना प्रभारी बेखबर बने रहे। सुरक्षा व्यवस्था महज चौकी पुलिस के भरोसे छोड़ दी गई। बवाल शुरू होने के बाद थाना पुलिस हरकत में आई, लेकिन तब तक बात बिगड़ चुकी थी।


सूत्रों के अनुसार, चौकी के पुलिसकर्मियों ने जब भीड़ के उग्र होने और जाम लगाने की सूचना थाने को दी, तब जाकर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। इसके बाद बेकाबू होती स्थिति को देखते हुए आसपास की फोर्स बुलाई गई, लेकिन भीड़ को काबू नहीं किया जा सका। 
 
UP Prayagraj riots Intelligence system failed Prayagraj riots went out of control due to police negligence
नैनी पुलिस की जीप में तोड़फोड करता उपद्रवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सवालों के घेरे में है स्थानीय पुलिस
फिर तीन कंपनी पीएसी लेकर पहुंचे अफसरों ने हालात को मशक्कत के बाद काबू किया। घटना को लेकर स्थानीय पुलिस सवालों के घेरे में है। सवाल यह कि निषेधाज्ञा लागू होने के बाद भी दो-ढाई हजार की संख्या में पहुंचे युवकों को एक जगह जमा क्यों होने दिया गया। 

 
UP Prayagraj riots Intelligence system failed Prayagraj riots went out of control due to police negligence
प्रयागराज में सांसद चंद्रशेखर आजाद - फोटो : पीटीआई
भीम आर्मी चीफ को एयरपोर्ट और फिर सर्किट हाउस में रोके जाने की सूचना सोशल मीडिया पर दोपहर 12 बजे से ही वायरल होने लगी थी। इसके बावजूद करछना पुलिस क्यों अनजान बनी रही। मौके पर लगातार तनावपूर्ण होती वास्तविक स्थिति के बारे में आला अफसरों को सूचना देकर समय रहते जरूरी कदम क्यों नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Prayagraj riots Intelligence system failed Prayagraj riots went out of control due to police negligence
करछना के भडेवरा में बलाव के बाद डीसीपी यमुनानगर, अतिरिक्त पुसिस कमिश्नर व मौजूद पुलिस बल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खुफिया इकाई को नहीं लगी भनक
भड़ेवरा बाजार की घटना का एक कारण स्थानीय खुफिया इकाई की विफलता भी मानी जा रही है। आरोप लग रहे हैं कि स्थानीय अधिसूचना इकाई को न तो भीड़ जुटने की कोई पूर्व सूचना थी। न ही वह उपद्रव की आशंका भांपने में सफल हो पाई। सूत्रों का कहना है कि भीड़ संगठित रूप से पहुंची और योजनाबद्ध तरीके से बाजार में उपद्रव मचाया। अगर खुफिया इकाई अलर्ट होती तो पुलिस पहले से तैयारी कर सकती थी और हालात को बेकाबू होने से रोका जा सकता था।
विज्ञापन
UP Prayagraj riots Intelligence system failed Prayagraj riots went out of control due to police negligence
भुंडा चौकी पर रखी गई जली हुई बाइक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सात बाइक की हुई पहचान, 33 के वारिस नहीं आए सामने
बवाल के बाद मौके से सीज की गई लावारिस मिली 40 बाइक में से सात की पहचान हो गई है। जबकि 33 के वारिस अब तक सामने नहीं आए हैं। पुलिस नंबर के आधार पर पता लगाने में जुटी रही कि आखिर लावारिस मोटरसाइकिलें किसकी हैं। मौके से बरामद बाइक के अलावा बवाल के दौरान जलाई गई बाइक को भुंडा पुलिस चौकी पर रखवाया गया है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed