संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में आल इंडिया रैकिंग में प्रथम स्थान हासिल करने वालीं शक्ति दुबे बुधवार को वंदे भारत ट्रेन से प्रयागराज पहुंचीं। साथ में उनके पिता देवेंद्र दुबे और परिवार के अन्य लोग थे। प्रयागराज जंक्शन पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोगों ने फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद वह नैनी के मामा भांजा तालाब मोहल्ले में स्थित अपने घर पर पहुंचीं। यहां पर मां प्रेमा दुबे ने दही खिलाकर और तिलकर लगाकर स्वागत किया। यहां पर मोहल्ले के बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए शक्ति दुबे ने कहा कि विश्वास नहीं था कि इतनी बड़ी सफलता मिलेगी। कड़ी मेहनत और उचित मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल हुआ है। उन्होंने इसके पीछे अपने माता-पिता और भाई बहनों का योगदान बताया।
Shakti Dubey IAS : यूपीएससी टॉपर शक्ति दुबे पहुंचीं प्रयागराज, जंक्शन से लेकर घर तक स्वागत, बरसाए गए फूल
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 23 Apr 2025 05:30 PM IST
सार
सिविल सेवा परीक्षा में आल इंडिया रैंकिंग में पहला स्थान प्राप्त करने वाली शक्ति दुबे प्रयागराज पहुचीं तो उनका जोरदार स्वागत किया गया। जंक्शन पर बड़ी संख्या में लोग उनको बधाई देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन