{"_id":"68033b501f0ea9df56094ad7","slug":"massive-fire-broke-out-in-lallu-ji-tent-s-warehouse-in-maha-kumbh-area-20-employees-were-rescued-2025-04-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : महाकुंभ क्षेत्र में लल्लू जी टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, 20 कर्मचारियों को किया गया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : महाकुंभ क्षेत्र में लल्लू जी टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, 20 कर्मचारियों को किया गया रेस्क्यू
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:27 AM IST
सार
परेड ग्राउंड में लल्लूजी एंड संस के टेंट गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। देखते ही देखते ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। गोदाम में रखे लाखों की बल्लियां, टेंट और फर्नीचर जल गए। आग में फंसे टेंट हाउस के 20 कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकाला गया। आग बुझाने में मुख्य अग्निशमन अधिकारी समेत छह लोग आंशिक रूप से झुलस गए।
विज्ञापन
1 of 10
परेड ग्राउंड में लल्लूजी एंड संस के गोदाम में लगी भीषण आग।
- फोटो : अमर उजाला।
महाकुंभ क्षेत्र मेें स्थित लल्लू जी एंड टेंट कपनी के गोदाम में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। इसमें 10 लाख के बांस-बल्ली, रजाई-गद्दा, फर्नीचर व अन्य सामान के साथ तीन वाहन जलकर राख हो गए। आग बुझाने में मुख्य अग्निशमन अधिकारी समेत पांच अफसर-कर्मचारी आंशिक रूप से झुलस गए। सुबह सात बजे भड़की आग पर पूरी तरह काबू पाने में लगभग 10 घंटे का समय लग गया। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका।
सीएफओ डॉ. राजीव पांडेय ने बताया कि सुबह सात बजे के करीब सूचना मिली कि परेड मैदान में काली सड़क पर शास्त्री ब्रिज के पास स्थित लल्लू जी एंड टेंट कंपनी के गोदाम में आग लग गई है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि तब तक पूरे गोदाम में आग फैल चुकी थी। वहां भारी मात्रा में बांस-बल्ली के साथ ही रजाई-गद्दा, फर्नीचर के साथ ही प्लाई स्टोर किया गया था। यही वजह रही कि आग बहुत तेजी से फैलती चली गई। पता चला कि भीतर टेंट कंपनी के 20 कर्मचारी हैं। ऐसे में सबसे पहले अग्निशमन के जवानों ने जान पर खेलकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।
Trending Videos
2 of 10
लल्लूजी टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग।
- फोटो : अमर उजाला।
इसके बाद जनपद के सभी फायर स्टेशनों के साथ सेना के भी फायर टेंडर मंगवाने के साथ नगर निगम की स्प्रिंकलर गाड़ियां भी मंगवाकर तीन ओर से पानी की बौछार कर आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग की चपेट में आने से भीतर रखे छह गैस सिलिंडर भी फटे। लगातार 10 घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद शाम पांच बजे के करीब आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 10
टेंट हाउस के गोदाम में आग लग गई।
- फोटो : अमर उजाला।
आग बुझाने के दौरान उनके साथ ही एफएसओ सिविल लाइंस राजेश चौरसिया, एफएसओ नैनी महंतू के अलावा फायरमैन इंद्रीजीत व प्रदीप कुमार यादव मामूली रूप से झुलस गए। सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना में 10 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है।
4 of 10
टेंट गोदाम में लगी भीषण आग।
- फोटो : अमर उजाला।
सीएफओ ने बताया कि आग कैसे लगी, इस बाबत मौके पर मौजूद कर्मचारी भी कुछ बता नहीं पाए। विस्तृत जांच पड़ताल के बाद ही कारण का पता चल सकेगा। इसकी जांच के लिए एफएसओ सिविल लाइंस के नेतृत्व में पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। उधर मौके पर डीसीपी नगर अभिषेक भारती, एडीसीपी अभिजीत कुमार भी पहुंचे और राहत कार्य का जायजा लिया।
विज्ञापन
5 of 10
टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी में स्थित है मुख्य कार्यालय
लल्लू जी एंड टेंट कंपनी के मालिक मुदित अग्रवाल हैं और इसका मुख्य कार्यालय वाराणसी में स्थित है। कंपनी को महाकुंभ में बांस-बल्ली, रजाई-गद्दे के साथ ही फर्नीचर व लकड़ी आदि के अन्य सामान की आपूर्ति का ठेका मिला था। महाकुंभ के समापन के बाद से कंपनी का सामान परेड मैदान स्थित अस्थायी गोदाम में स्टोर किया गया था। यहां से सामान वाराणसी स्थित मुख्य गोदाम में भेजा जाना था। कंपनी के मालिक मुदित अग्रवाल से संपर्क नहीं हो सका। उधर मैनेजर मनोज ने कहा कि मालिक बाहर रहते हैं। आग कैसे लगी, इस बारे में वह कुछ नहीं जानते।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।