फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mahakumbh 2025: वॉटर वुमन शिप्रा पाठक ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित, सीएम योगी से की ये अपील

Tue, 25 Feb 2025 03:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 25 Feb 2025 03:35 PM IST
सार

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पंचतत्व संस्था ने आज सफाई कर्मियों को सम्मानित किया। यहां कार्यक्रम में डेढ़ हजार से अधिक कर्मी शामिल हुए। जिनको वॉटर वुमन शिप्रा पाठक ने सम्मानित किया। स्वच्छता कर्मियों के ऊपर पुष्प वर्षा भी की।

विज्ञापन
Water woman Shipra Pathak honored sanitation workers on behalf of Panchtatva Sanstha at Maha Kumbh
महाकुंभ में सफाईकर्मियों का महासम्मान - फोटो : अमर उजाला
महाकुंभ में आज वॉटर वुमन शिप्रा पाठक ने स्वच्छता कर्मियों को थालिया और पौधा देकर सम्मानित किया। शिप्रा ने कहा कि आज महाकुंभ का जो दिव्य स्वरूप पूरे संसार में भारत का मस्तिष्क गौरव से ऊंचा कर रहा है उसका एक बहुत बड़ा कारण संगम के साथ साथ यह सफाई कर्मी ही हैं।
Water woman Shipra Pathak honored sanitation workers on behalf of Panchtatva Sanstha at Maha Kumbh
सफाई कर्मियों का सम्मान - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि जैसे यह लोग दिन रात एक करके लोगों का मल मूत्र, प्लास्टिक, पान मसाला के छोटे छोटे पैकेट उठाकर इकट्ठा करके साफ-सफाई कर रहे हैं, वैसे इनके प्रति मानवीय संवेदना रखते हुए श्रद्धालुओं को भी मर्यादाएं बनाए रखना चाहिए।

Water woman Shipra Pathak honored sanitation workers on behalf of Panchtatva Sanstha at Maha Kumbh
महाकुंभ में सफाई कर्मियों का महा सम्मान - फोटो : अमर उजाला
शिप्रा पाठक ने आगे कहा कि उन लोगों को मल मूत्र चेंजिंग रूम की जगह शौचालय में करना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि लोगों को सोचना चाहिए एक सफाई कर्मी को छोटे-छोटे तेल के पाउच, पान मसाला के पैकेट, सिगरेट के पैकेट उठाने में कितनी मेहनत लगती होगी। किसी घाट पर स्नान करने वाले हजारों लोग बड़ी संख्या में कूड़ा करकट इधर उधर डाल रहे हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Water woman Shipra Pathak honored sanitation workers on behalf of Panchtatva Sanstha at Maha Kumbh
महाकुंभ में सफाई कर्मियों का महा सम्मान - फोटो : अमर उजाला

आगे कहा कि ऐसे लोगों को कूड़ा-कूड़ेदान में डालना चाहिए जिससे हम इनके साथ महाकुंभ को स्वच्छ रखने हेतू अपना योगदान भी दे सकते हैं। इस दौरान शिप्रा ने सीएम योगी से भी अपील की स्वच्छता कर्मियों के कार्यों हेतु उनको प्रशस्ति पत्र के अलावा इनके बच्चों के भविष्य के लिए भी सरकार कुछ शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी योजना बनाए। 

विज्ञापन
Water woman Shipra Pathak honored sanitation workers on behalf of Panchtatva Sanstha at Maha Kumbh
महाकुंभ में सफाई कर्मियों का महा सम्मान - फोटो : अमर उजाला

महाकुंभ में वॉटर वुमन शिप्रा पाठक ने कहा कि महाकुंभ में किए इनके ऐतिहासिक कार्यों को देखते हुए एक सम्मान समारोह के साथ-साथ अतिरिक्त बोनस भी दें। कार्यक्रम में डेढ़ हजार से अधिक स्वच्छता कर्मी शामिल हुए हैं। उन्हें पंचतत्व संस्था की ओर से 11-11 स्टील की थालियां, कपड़े के थैले और एक-एक पौधा देकर वॉटर वूमन शिप्रा पाठक ने सम्मानित किया। स्वच्छता कर्मियों के ऊपर पुष्प वर्षा की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed