{"_id":"68d8f82919fee0b86f03210c","slug":"angry-villagers-raised-slogans-in-ambedkar-nagar-after-murder-of-girl-student-ig-dm-inspected-spot-2025-09-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दलित छात्रा की हत्या: गांव में गुस्सा... की गई नारेबाजी, IG-DM ने किया मौका मुआयना; सपा MLA ने सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दलित छात्रा की हत्या: गांव में गुस्सा... की गई नारेबाजी, IG-DM ने किया मौका मुआयना; सपा MLA ने सरकार को घेरा
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 28 Sep 2025 02:45 PM IST
सार
दलित छात्रा की हत्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। IG-DM ने मौका मुआयना करके जानकारी ली। वहीं SP-BSP नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
1 of 6
जानकारी लेते अधिकारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार को स्कूल जाने के लिए निकली 12वीं की छात्रा की टाई से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना से घरवालों और ग्रामीणों में आक्रोश है। रविवार को आईजी प्रवीण कुमार और डीएम अनुपम शुक्ला टीम के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। घरवालों को घटना का जल्द खुलासा कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
सुबह 8 बजे अयोध्या मंडल का बसपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। बसपा के कोआर्डिनेट रामनरेश निर्दोश ने कहा कि पुलिस मिशन शक्ति का राग अलाप रही है। लेकिन, बेटियों की सुरक्षा नहीं कर पा रही है।
2 of 6
सपा विधायक त्रिभुवन दत्त
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ देर बाद सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव और आलापुर विधायक त्रिभुवन दत्त भी छात्रा के घर पहुंचे। उन्होंने भी परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरा।
घटना मालीपुर थाना इलाके की है। क्षेत्र की रहने वाली 17 वर्षीय दलित छात्रा शनिवार की सुबह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। छुट्टी के बाद भी जब वह घर नहीं पहुंची तो मां ने तलाश शुरू की। कॉलेज में फोन लगाया तो पता चला कि छात्रा कॉलेज आई ही नहीं थी। इसके बाद घरवालों की चिंता बढ़ गई। मां ने बेटी की सहेलियों से भी फोन करके पूछा। लेकिन, हर जगह से निराशा हाथ लगी। इसके बाद अनहोनी की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आईजी प्रवीण कुमार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। साथ ही घरवाले और ग्रामीण भी ढूंढने में जुटे रहे। काफी देर बाद घर से करीब आधा किमी दूर एक जगह छात्रा का एक जूता मिला। आसपास खेतों पर तलाश करने पर कुछ दूर दूसरा जूता मिला। साइकिल और बैग एक गन्ने के खेत में पड़े मिले। वहीं कुछ दूरी पर गन्ने और धान की फसल के बीच छात्रा का शव पड़ा मिला। उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 6
गांव में तैनात पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। बताया जा रहा है कि छात्रा की शर्ट व अन्य कपड़े अस्त-व्यस्त थे। टाई से गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। स्वॉट व सर्विलांस टीम जांच में जुटी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।