फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: जिस दिन लापता हुआ था शाजेब, उसी शाम की थी उसकी हत्या; तीसरे तल पर ले जाकर चाकू से मासूम की काटी थी गर्दन

Sun, 28 Sep 2025 05:45 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 28 Sep 2025 05:45 AM IST
सार

Azamgarh News: यूपी के आजमगढ़ में सात वर्षीय बालक की गला काटकर हत्या मामले में पुलिस ने आरोपियों को 48 घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के छत पर बालक के खून के निशान मिले थे। 

विज्ञापन
Shajeeb was murdered same evening he went missing child was taken to third floor and neck was slit with knife
शाजेब की फाइल फोटो और माैके पर माैजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

आजमगढ़ के सिधारी थाना क्षेत्र के पठान टोला मोहल्ले में मासूम शाजेब की हत्या के हत्या का पुलिस ने 48 घंटे के अंदर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि जिस शाम मासूम शाजेब लापता हुआ था उसी शाम को उसकी हत्या हो गई थी। इसके बाद भी आरोपी बार-बार उसके घर जाकर पूछता रहा शाजेब अभी मिला कि नहीं।



Shajeeb was murdered same evening he went missing child was taken to third floor and neck was slit with knife
पठान टोला मोहल्ले में माैजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

जानकारी मुताबिक सिधारी थाना क्षेत्र के पठानटोला मोहल्ला निवासी शाजेब की हत्या हुए पांच दिन हो गया लेकिन अभी सिधारी क्षेत्र का पठान टोला मोहल्ला गमजदा है। पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शाजेब और आरोपी मंटू के घर से लगायत आसपास के इलाकों में तैनात है।

Shajeeb was murdered same evening he went missing child was taken to third floor and neck was slit with knife
बोरे में टांगा गया था मृतक शाजेब अली का शव। - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में पता चला कि शैलेंद्र उर्फ मंटू बुधवार को शाजेब को लेकर घुमा रहा था। उसे घुमते हुए आसपास के लोगों ने देखा था। शाम करीब छह बजे वह अपने घर पर लेकर चला गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी मंटू उसे लेकर घर के तीसरे तल पर गया और उसे करीब 6.30 से सात बजे के बीच चाकू से गर्दन काटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shajeeb was murdered same evening he went missing child was taken to third floor and neck was slit with knife
शाजेब अली की फाइल फोटो। - फोटो : परिजन

इसके बाद वह नीचे आकर सामान्य तरीके से रहने लगा। ताकि किसी को कोई शक न हो। जब शाजेब घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजन मंटू से पूछे शाजेब कहां है तो उसने कहा मैंने उसे गली के पास छोड़ दिया था। वहां से वह कहां गया इसकी जानकारी मुझे नहीं है।

विज्ञापन
Shajeeb was murdered same evening he went missing child was taken to third floor and neck was slit with knife
आजमगढ़ में बालक की हत्या। - फोटो : अमर उजाला

उधर मंटू बार-बार शाजेब के घर जाकर यह पूछता रहा शाजेब मिला कि नहीं। परिजन सिधारी थाने पर शिकायत दर्ज कराएं। शैलेंद्र डर गया कि कहीं वह पकड़ा न जाए। परिजनों और पुलिस को भटकाने के लिए मंटू ने बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे शाजेब के पिता मुकर्रर को फोन कर 12 लाख की फिरौती मांगी। परिजनों ने इसकी जानकरी पुलिस को दी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed