फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: कत्ल कर गेट के ऊपर बोरे में टांग दी मासूम की लाश... इस वजह से किया मर्डर; शाजेब हत्याकांड की पूरी कहानी

Sat, 27 Sep 2025 01:39 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 27 Sep 2025 01:39 PM IST
सार

आजमगढ़ में मासूम शाजेब की हत्या का मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। एक किशोरी पुलिस अभिरक्षा में है। दो आरोपी पहले पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुके हैं।

विज्ञापन
Azamgarh Shajeeb murder case five accused arrested body of innocent murder and hung in a sack
Azamgarh Shajeeb murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़ के सिधारी थाना इलाके में सात वर्षीय बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं, एक किशोरी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। इस मामले में दो आरोपी पहले ही पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुके थे। 24 सितंबर की रात साहेबे आलम ने सूचना दी कि उनका सात वर्षीय पुत्र शाजेब शाम पांच बजे से लापता है। पुलिस ने तत्काल सिधारी थाने में मुकदमा पंजीकृत किया। 25 सितंबर की सुबह परिजनों को 12 लाख की फिरौती मांगने की सूचना मिली, और कुछ देर बाद मृतक का शव पड़ोस के घर पर पाया गया।


एसपी डॉ. अनिल कुमार ने घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। दोपहर में परिजनों ने दो आरोपियों शैलेंद्र कुमार निगम उर्फ मन्टू और राजा निगम को नामजद किया, जिनकी पुरानी हार्डवेयर दुकान की रंजिश और व्यवसायिक विवाद के चलते हत्या की योजना बताई गई।
Azamgarh Shajeeb murder case five accused arrested body of innocent murder and hung in a sack
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन आरोपी गिरफ्तार, एक किशोरी पुलिस अभिरक्षा में
इसके बाद थाना प्रभारी हिमेंद्र सिंह और मुबारकपुर की संयुक्त टीम ने इटौरा के पास डेंटल कॉलेज के बगल से शैलेंद्र और राजा निगम को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। साथ ही अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी थी। शुक्रवार को उपनिरीक्षक मो. जावेद सिद्दीकी अपनी टीम के साथ बैठौली तिराहे से अन्य तीन आरोपियों राजू प्रसाद निगम, उनकी पत्नी उर्मिला देवी और पुत्री रिंकी निगम को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक किशोरी अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
 
Azamgarh Shajeeb murder case five accused arrested body of innocent murder and hung in a sack
मृतक बच्चे की मां का ढांढस बंधाती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मृतक के परिवार से मिलने के लिए सपा की महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव सुनीता सिंह अपनी टीम के साथ उनके घर पहुंचीं और मृतक की मां को ढांढस बधाया। उन्होंने एसपी, डीएम और डीआईजी से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, उनके घर गिराए जाएं और दोषियों को फांसी की सजा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Azamgarh Shajeeb murder case five accused arrested body of innocent murder and hung in a sack
बच्चे की अपहरण कर हत्या के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सपा सांसद और विधायक ने की एसपी से मुलाकात
सपा के सांसद दरोगा प्रसाद सरोज और विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार से मुलाकात कर जघन्य हत्या में लापरवाही को लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतर सकती है। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने भी कहा कि आरोपी के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की जाए और थानों में हो रहे भ्रष्टाचार को रोका जाए। सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्य नहीं किया।
विज्ञापन
Azamgarh Shajeeb murder case five accused arrested body of innocent murder and hung in a sack
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
नतीजन बच्चे की हत्या कर दी गई। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि शाजेब की हत्या का कारण जमीन संबंधित विवाद अभी सामने आ रहा है। इस मामले में आरोपी शैलेंद्र निगम उर्फ मंटू और राजा निगम के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed