{"_id":"68d79b61e192151e7405af69","slug":"navratri-2025-devotees-performed-worship-and-rituals-at-maa-vindhyavasini-in-mirzapur-2025-09-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विंध्याचल धाम: मां के जयकारे से गूंज उठा देवी दरबार, हजारों भक्तों ने लगाई हजारी; दर्शन कर खिले चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विंध्याचल धाम: मां के जयकारे से गूंज उठा देवी दरबार, हजारों भक्तों ने लगाई हजारी; दर्शन कर खिले चेहरे
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 27 Sep 2025 01:38 PM IST
सार
Mirzapur News: शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर श्रद्धालु गंगा स्नान कर घंटों कतार में खड़े होने के बाद देवी धाम पहुंचे। मां का दर्शन- पूजन कर भक्त निहाल हो उठे।
विज्ञापन
1 of 5
विंध्याचल धाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विंध्याचल धाम जगत कल्याणी माता विंध्यवासिनी की चौखट पर शीश नवाने शनिवार को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मंदिर पहुंचे आस्थावानों ने श्रद्धा से दर्शन- पूजन कर मंगल कामना की। भोर में मंगला आरती और श्रृंगार पूजन के उपरांत विंध्यवासिनी माता के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे। सुबह से विंध्यवासिनी मंदिर में माता की जय जयकार गूंजती रही।
2 of 5
विंध्याचल धाम
- फोटो : अमर उजाला
शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर देश के कोने कोने से आए भक्तों ने देवी दरबार में मत्था टेका। गंगा स्नान कर घंटों कतार में खड़े होने के उपरांत देवी धाम पहुंचे। श्रद्धालु माता के दिव्य स्वरूप का दर्शन पाकर निहाल हो उठे। क्या छोटे और क्या बड़े सभी जगत जननी मां विंध्यवासिनी की भक्ति में तल्लीन नजर आए। देवी दरबार पहुंचे श्रद्धालु माता की एक झलक पाने को बेताब दिखे।
3 of 5
विंध्याचल धाम
- फोटो : अमर उजाला
घंटा घड़ियाल शंख के साथ बजते नगाड़े की धुन के बीच पहाड़ा वाली के जयघोष से संपूर्ण मंदिर परिसर गुंजायमान होता रहा। मंदिर की छत पर जगह जगह आसन बिछा कर बैठे साधकों का पूजन अनुष्ठान नवरात्र की षष्ठी तिथि पर भी अनवरत जारी रही। साथ ही अष्टभुजा पहाड़ पर भी बस दूरदराज से आए बड़ी संख्या में संत महात्मा और साधक विविध प्रकार के मंत्रों बीच आदिशक्ति मां विंध्यवासिनी के पूजन अनुष्ठान में पूरी तन्मयता से तल्लीन नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विंध्याचल धाम
- फोटो : अमर उजाला
त्रिकोण परिक्रमा पथ पर विराजमान महाकाली और मां अष्टभुजी के दरबार में भी सुबह से शाम तक दर्शन पूजन का सिलसिला अनवरत चलता रहा। गुड़हल कमल और गुलाब के पुष्पों से किया गया देवी मां का भव्य श्रृंगार का दर्शन पाकर श्रद्धालु विभोर हो उठे। वर्तमान समय में दूरदराज से आए श्रद्धालुओं की सुख सुविधा के दृष्टिगत विंध्याचल धाम क्षेत्र में प्रशासनिक तौर पर प्रशासनिक तौर पर बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
5 of 5
विंध्याचल धाम
- फोटो : अमर उजाला
विंध्याचल के गंगा घाटों पर स्नान ध्यान करने के लिए भक्तों का रेला लगा रहा। वही मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के उपरांत श्रद्धालु अपने अपने परिवार के साथ विंध्य की गलियों में भ्रमण कर सजी दुकानों से अपने जरूरत की वस्तुओं की खरीदारी की। देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस प्रशासन की तरफ से चाक चौबंद इंतजाम कराए गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।