Gurmeet Ram Rahim Parole: एक बार फिर से डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की बरनावा आश्रम में एंट्री हो चुकी है। बताया गया कि आज सुबह ही गुरमीत राम रहीम परिवार के सदस्यों और हनीप्रीत के साथ बरनावा आश्रम पहुंचा है।
Gurmeet Ram Rahim: आश्रम में गुरमीत राम रहीम की एंट्री, बागपत की धरती पर गुजरेंगे 40 दिन, देखें आज की तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आश्रम पहुंचते ही लाइव हुआ गुरमीत राम रहीम
खास बात यह है कि बरनावा सच्चा सौदा आश्रम पहुंचते ही डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह लाइव हो गया। उसने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने अनुयायियों को संदेश दिया है। सोशल मीडिया के जरिए उसने सभी अनुयायियों को बधाई दी और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। उसने अपने अनुयायियों से कहा कि किसी भी तरह की भगदड़ नहीं करनी है।
दूसरी बार मिली पैरोल
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म और हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। इससे पहले भी गुरमीत राम रहीम को एक महीने की पैरोल मिली थी। बताया गया कि गुरमीत राम रहीम 17 जून को 30 दिन का पैरोल लेकर बरनावा आश्रम आया था। पैरोल खत्म होने के बाद उसे 18 जुलाई को सुनारिया जेल ले जाया गया था।
पुलिस के मुताबिक, राम रहीम ने दोबारा से 40 दिन की पैरोल मांगी थी। बागपत पुलिस और प्रशासन ने राम रहीम के बरनावा आश्रम में रहने पर कोई आपत्ति नहीं जताते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी दी थी। जिसके बाद उसकी 40 दिन की पैरोल मंजूर हो गई। शुक्रवार को ही उसकी पैरोल मंजूर हुई है।
डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के संस्थापक शाह मस्ताना महाराज का छह नवंबर को आश्रम में जन्मोत्सव पर बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा। उधर, सीओ डीके शर्मा ने कहा कि गुरमीत राम रहीम बरनावा आश्रम में आने पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात है। आश्रम में लोगों की भीड़ भी नहीं जुटने दी जाएगी।