फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करवाचौथ 2019: शुभ मुहूर्त में चांद का दीदार... सुहागिनों ने खोला व्रत, देखें ये ताजा तस्वीरें

Fri, 18 Oct 2019 01:32 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Fri, 18 Oct 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
Karwa Chauth 2019, Wife celebrated this festival with husbands in the auspicious time in West UP
करवाचौथ पर चांद का दीदार - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी के सभी जिलों में करवा चौथ का त्योहार पारंपरिक तरीके से मनाया गया। इस दौरान सुहागिनों ने शुभ मुहूर्त में चांद का दीवार कर व्रत खोला। अगली स्लाइडों में देखिए ताजा तस्वीरें-

Karwa Chauth 2019, Wife celebrated this festival with husbands in the auspicious time in West UP
करवाचौथ पर चांद का दीदार - फोटो : अमर उजाला

बागपत जिले में सुहागिनों ने शुभ मुहूर्त में चांद का दीदार कर व्रत खोला। पतियों की दीर्घायु के लिए मंगल कामना की गई। एक-दूसरे को उपहार भेंट किए गए। दिनभर बाजारों में भी चहल-पहल रही। ब्यूटी पार्लर और गिफ्ट की दुकानों पर भीड़ रही।

यह भी पढ़ें: ...और मेरे लिए यादगार बन गई वो करवा चौथ, ये दिलचस्प कहानियां पढ़कर हो जाएगा दिल खुश

Karwa Chauth 2019, Wife celebrated this festival with husbands in the auspicious time in West UP
करवाचौथ पर्व मनाया - फोटो : अमर उजाला

शहर से देहात तक इस पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह रहा। घरों में दोपहर के समय महिलाओं ने करवा चौथ की कथा सुनी और सूर्य को जलार्पण किया। पारंपरिक तरीके से व्रत रखा। महिलाओं ने पूजा अर्चना की। शुभ मुहुर्त पांच बजकर 52 मिनट से सात बजकर 15 मिनट तक रहा। सुहागिनों ने चांद का दीदार कर पूजा अर्चना की। चंद्रोदय का शुभ मुहुर्त आठ बजकर 18 मिनट पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्रत रख सुहाग की दीर्घायु की प्रार्थना

Karwa Chauth 2019, Wife celebrated this festival with husbands in the auspicious time in West UP
करवाचौथ पर चांद का दीदार - फोटो : अमर उजाला

वहीं बिजनौर जिले में भी करवा चौथ पर्व उत्साहपूर्वक मनाया गया। पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों ने व्रत रखा। इसके बाद सुहागिनों ने चांद का दीदार कर व्रत खोला।

यह भी पढ़ें: सहारनपुर: प्रेमी के लिए करवाचौथ का व्रत करने से रोका तो बेटी ने पिता को भिजवाया जेल

विज्ञापन

चांद का दीदार कर पति की लंबी उम्र की कामना 

Karwa Chauth 2019, Wife celebrated this festival with husbands in the auspicious time in West UP
करवाचौथ पर चांद का दीदार - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद में करवाचौथ पर सुहागिन महिलाओं ने छलनी में चंद्रमा का दीदार कर अर्घ्य देकर व्रत खोला। इसके साथ ही छलनी में पति को भी देखा। उपवास खोलकर सास और अन्य बुजुर्ग महिलाओं को बायना दिया और पतियों के लिए लंबी उम्र की कामना की। दिन में सजी-संवरी सुहागिनों ने मंदिरों और घरों में व्रत की कथा सुनी। कुछ युवतियों ने भी अच्छे पति मिलने की कामना से व्रत रखा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed