फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

होटल पर चला बुलडोजर, टीम ने दो करोड़ की जमीन को कराया कब्जा मुक्त, देखें ये तस्वीरें

Sat, 05 Oct 2019 01:08 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 05 Oct 2019 01:08 AM IST
विज्ञापन
Police freed possession of two crore land of illegal occupation in Baghpat
प्रशासन ने कब्जा मुक्त कराया - फोटो : अमर उजाला

बागपत जिले के सरूरपुर कलां गांव में पुलिस-प्रशासन की टीम ने विरोध के बीच दो करोड़ की जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। पुलिस और पीएसी की मौजूदगी में होटल व मकान पर बुलडोजर चलवाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। अगली स्लाइडों में देखिए तस्वीरें-

Police freed possession of two crore land of illegal occupation in Baghpat
मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन ने चेतावनी दी कि दोबारा कब्जा किया तो मुकदमा दर्ज होगा। वर्तमान में जमीन का मूल्य करीब दो करोड़ रुपये हैं। इस मामले में हल्का लेखपाल को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है, जबकि ग्राम प्रधान की भूमिका की जांच होगी।

Police freed possession of two crore land of illegal occupation in Baghpat
मकान पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम पुलकित गर्ग ने बताया कि सरूरपुर कलां गांव में ग्राम समाज की भूमि पर महक सिंह ने अवैध कब्जा किया हुआ था। भूमि को खाली करने के लिए कई बार नोटिस जारी किया गया। वहीं प्राधिकरण की ओर से भी नोटिस जारी कराया गया। इसके बावजूद भूमि को कब्जा मुक्त नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police freed possession of two crore land of illegal occupation in Baghpat
पुलिस को देख भागे लोग - फोटो : अमर उजाला

एसडीएम ने बताया कि धारा-67 का नोटिस के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। 1820 मीटर भूमि पर कब्जा किया हुआ था। बाजार के हिसाब से भूमि की वास्तविक दर दो करोड़ रुपये हैं। यहां पर होटल और मकान बनाया हुआ था। निर्माण को जेसीबी से गिरवा दिया गया है। दोबारा कब्जा किया तो मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी। ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। कार्रवाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने काफी विरोध किया। लेकिन पुलिस के साथ ही पीएसी होने के कारण यह कार्रवाई जारी रही।

यह भी पढ़ें: चर्चित नाला प्रकरण: मदरसा में धस्त कराया अवैध कब्जा, मौके पर तैनात रही भारी पुलिसफोर्स

विज्ञापन
Police freed possession of two crore land of illegal occupation in Baghpat
पुलिस की कार्रवाई के बाद बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन के खिलाफ जाएंगे अदालत
ग्रामीण अरुण उर्फ भूरा ने आरोप लगाया कि गलत तरीके से उनकी भूमि पर जेसीबी चलवाई गई है। 1970 से यहां परिवार रहता आ रहा है। प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनीं। जबकि उक्त प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। जिसकी आठ अक्तूबर को सुनवाई है। महक सिंह, हरबीर और बाबूराम का परिवार यहां रह रहा था। अब आठ अक्तूबर को हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। प्रशासन की कार्रवाई से 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ। अभी उन्होंने निर्माण कार्य कराया था।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed