सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: मुख्यमंत्री के पिंडदान का वीडियो वायरल, पंडितों की तहरीर पर कथित सपा नेता गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 09 Mar 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
Police arrested accuses of did pind daan of Yogi government near ganga in ballia up
मौके की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

गंगा पूजन के नाम कुछ पंडितों को झांसा देकर बुलाने पूजन का वीडियो शूट करने और उनके जाने के बाद वीडियो एडिट कर मुख्यमंत्री के पिंडदान का वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। दल छपरा गांव के पांच पंडितों की तहरीर पर पुलिस ने कथित सपा नेता बृजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।  

दल छपरा गांव के मंटू पांडेय, राम दर्शन पांडेय, सुधाकर मिश्रा, श्रीकृष्ण पांडेय और सत्यसेन तिवारी ने रेवती पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते आठ मार्च को गांव के ही बृजेश यादव हमारे पास आए। उन्होंने कहा कि गंगा और ब्राह्मण पूजन करना चाहते हैं।
 
Trending Videos
Police arrested accuses of did pind daan of Yogi government near ganga in ballia up

गांव के होने के कारण हम तैयार हो गए। इसके बाद, बृजेश और उनके भाई बबलू यादव हमें अपनी कार से पचरुखिया गंगा घाट पर ले गए। वहां हम सभी का पांव पूजन किया। गंगा पूजन किया और दान दक्षिणा देकर वापस भेज दिया। सारे कार्यक्रम का वीडियो और फोटो बनाया।

हमारे लौटने के बाद इन्होंने वहीं पर मुख्यमंत्री की फोटो रखकर पिंडदान कर दिया और हमारे पांव पूजन आदि के वीडियो के साथ उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव के लोगों से हमें इसकी जानकारी हुई। हम आहत और ठगा महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Police arrested accuses of did pind daan of Yogi government near ganga in ballia up

गंगा पूजन के नाम कुछ पंडितों को झांसा देकर बुलाने पूजन का वीडियो शूट करने और उनके जाने के बाद वीडियो एडिट कर मुख्यमंत्री के पिंडदान का वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है। दल छपरा गांव के पांच पंडितों की तहरीर पर पुलिस ने कथित सपा नेता बृजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।       

दल छपरा गांव के मंटू पांडेय, राम दर्शन पांडेय, सुधाकर मिश्रा, श्रीकृष्ण पांडेय और सत्यसेन तिवारी ने रेवती पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते आठ मार्च को गांव के ही बृजेश यादव हमारे पास आए। उन्होंने कहा कि गंगा और ब्राह्मण पूजन करना चाहते हैं। गांव के होने के कारण हम तैयार हो गए।

Police arrested accuses of did pind daan of Yogi government near ganga in ballia up

इसके बाद, बृजेश और उनके भाई बबलू यादव हमें अपनी कार से पचरुखिया गंगा घाट पर ले गए। वहां हम सभी का पांव पूजन किया। गंगा पूजन किया और दान दक्षिणा देकर वापस भेज दिया। सारे कार्यक्रम का वीडियो और फोटो बनाया।

विज्ञापन
Police arrested accuses of did pind daan of Yogi government near ganga in ballia up

हमारे लौटने के बाद इन्होंने वहीं पर मुख्यमंत्री की फोटो रखकर पिंडदान कर दिया और हमारे पांव पूजन आदि के वीडियो के साथ उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव के लोगों से हमें इसकी जानकारी हुई। हम आहत और ठगा महसूस कर रहे हैं।

हमें झांसा देकर धोखा दिया गया है। इस संबंध में रेवती के थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर बृजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed