सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

भाजपा नेत्री की मौत: बेटी ने दादा को नहीं आने दिया मां के पास, कहती रही- आप लोगों ने मां को मारा, दूर रहिए

अमर उजाला नेटवर्क, बांदा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 29 Apr 2022 10:47 AM IST
विज्ञापन
BJP leader shweta singh gaur Banda death her daughter do not let grand father come close to mother shouts you all killed her
भाजपा अभिनेत्री श्वेता सिंह की फाइल फोटो, उनकी बेटियां - फोटो : अमर उजाला

बांदा जिला पंचायत सदस्य और भाजपा नेता श्वेता सिंह गौर की मौत के मामले में उनके रिटायर्ड डीआईजी ससुर राजबहादुर सिंह, भाजपा नेता पति दीपक सिंह, सास पुष्पा सिंह व जेठ धनंजय सिंह के खिलाफ हत्या और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज हुई है। श्वेता के भाई ओमकार सिंह की तहरीर पर बृहस्पतिवार तड़के 2:10 बजे शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई। फिलहाल किसी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। 



मां की मौत के बाद सबसे ज्यादा दुखी उनकी बेटियां हैं। वह मुख्यमंत्री योगी और पीएम मोदी से भी मां की न्याय के लिए गुहार लगा चुकी हैं। यहां तक कि उन्होंने अपने दादा को भी मां के पार्थिव शरीर के पास आने नहीं दिया। आगे पढ़ें क्या हुआ पूरा वाकया...

Trending Videos
BJP leader shweta singh gaur Banda death her daughter do not let grand father come close to mother shouts you all killed her
भाजपा नेता श्वेता सिंह की मौत का मामला - फोटो : अमर उजाला
बेटी ने मां के पास नहीं आने दिया बाबा को
लखनऊ से इलाज कराकर घर लौटे दीपक के पिता रिटायर्ड डीआईजी राजबहादुर सिंह को बहू श्वेता की झलक भी नहीं देखने दी गई। श्वेता की बेटी गौरी उन्हें देखते ही चीखने और चिल्लाने लगी। मां श्वेता के शव के पास नहीं आने दिया। गौरी यही कहती रही- आप लोगों ने मार डाला मेरी मम्मा को। दूर रहिएगा। मत छुइएगा मेरी मम्मा को। वहां मौजूद लोगों ने तीनों बेटियों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP leader shweta singh gaur Banda death her daughter do not let grand father come close to mother shouts you all killed her
भाजपा नेत्री श्वेता सिंह की बेटी - फोटो : अमर उजाला

मोदीजी...योगी जी...प्लीज मेरी मम्मी को न्याय दिलाइए...
‘मोदीजी...योगी जी प्लीज, मेरी मम्मी को न्याय दिलाइए। कल मैं स्कूल जा रही थी तो पापा ने मुझसे कहा था कि आप जब स्कूल से वापस आओगे तो तुम्हारी मां मरी मिलेगी। लखनऊ में भी कह रहे थे कि बांदा जाकर तुम्हारी मां को मार दूंगा।’

BJP leader shweta singh gaur Banda death her daughter do not let grand father come close to mother shouts you all killed her
पति और दो बेटियों के साथ श्वेता सिंह गौर - फोटो : अमर उजाला
हाथ जोड़कर बिलखती हुईं श्वेता की बेटियों ने मीडिया के समक्ष कहा, ‘दादी, बाबा, बड़े पापा सबको जेल भिजवाओ। सबने मेरी मां को मार डाला, ताने मार-मार कर। गालियां देते थे। बुरा-बुरा बोलते थे। बाबा कहते थे कि श्वेता को तलाक दे दो। दूसरी शादी कर लो। लड़का चाहिए। उन्होंने मां को मार डाला। प्लीज मेरी मां को इंसाफ दिलाओ।’
विज्ञापन
BJP leader shweta singh gaur Banda death her daughter do not let grand father come close to mother shouts you all killed her
श्वेता सिंह गौर की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पापा के खिलाफ बगावत के ये सुर मां श्वेता को गंवाने वाली बेटियों ने मीडिया के सामने बोले। हाथ जोड़कर बिलखती हुई बेटियों ने मीडिया के समक्ष कहा- बाबा कहते थे कि हम लोगों को प्राइमरी स्कूल में पढ़ाओ। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed