सब्सक्राइब करें

Badaun Murder Case: रिजवान ने पहले ही मुस्कान को मारने की रच डाली थी साजिश... शराब पीकर हत्यारों ने दफनाया

अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 31 Mar 2025 02:16 PM IST
सार

दूसरी पत्नी मुस्कान की हत्या के बाद हत्यारोपी रिजवान ने खुद को बचाने के लिए जेल जाने का हथकंड़ा अपनाया। वह एक पुराने मामले में कोर्ट से अपनी जमानत रद्द करा ली। इसके बाद वह जेल चला गया।

विज्ञापन
Badaun Murder Case Rizwan had already hatched a conspiracy to kill Muskaan
Budaun Murder - फोटो : अमर उजाला

बदायूं जिले के उझानी के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में हुए मुस्कान हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। हत्या के बाद उसके शव को खेत में दफनाने वाले रामऔतार ने बताया कि प्रधान पति रिजवान ने अपनी दूसरी पत्नी मुस्कान की हत्या की पटकथा पहले ही तैयार कर ली थी। साथ ही उसने यह भी कबूला कि शराब पीने के बाद उसने, राधेश्याम और रिजवान ने गांव के रवेंद्र के खेत में गड्ढा खोदा और मुस्कान का शव दफना दिया।



क्षेत्र के गलम पट्टी गांव से 18 फरवरी से लापता डांसर मुस्कान की हत्या उसके ही पति ने की थी। हत्या मामले में खुलासा हुआ है कि मुस्कान की मौसी शाहरा ने बताया कि करीब पांच साल पहले नौटंकी के दौरान रिजवान की नजर मुस्कान पर पड़ी तो वह उस पर फिदा हो गया था। इसके बाद मुस्कान के अन्य कार्यक्रमों में भी वह आने लग गया। दोनों के बीच करीबी देख ही परिवार के लोग भी निकाह पर रजामंद हो गए थे।

Trending Videos
Badaun Murder Case Rizwan had already hatched a conspiracy to kill Muskaan
Budaun Murder - फोटो : अमर उजाला

प्रधान पति रिजवान ने दो साथियों के साथ मिलकर मुस्कान की हत्या की थी। रविवार को पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों की निशानदेही से उझानी क्षेत्र के नरऊ खेतीहर इलाके से गड्ढे में दफन डांसर का कंकाल बरामद कर किया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए। एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में घटनाक्रम का खुलासा कर तीनों आरोपियों को जेल भिजवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Badaun Murder Case Rizwan had already hatched a conspiracy to kill Muskaan
Budaun Murder - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि, सिविल लाइन थानाक्षेत्र के गांव गाल पट्टी निवासी डांसर मुस्कान (28) मूलत: दातागंज क्षेत्र के गांव हाशिमपुर निवासी स्व. साबिर की बेटी थी। वह नौटंकी में डांस करके अपना जीवन यापन करती थी। इस दौरान मुस्कान और उझानी क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी निवासी प्रधान पति रिजवान के बीच प्रेमप्रसंग हो गया। पहले से शादीशुदा रिजवान ने चार साल पहले मुस्कान से निकाह कर लिया था। इसके बाद मुस्कान और रिजवान सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला गालमपट्टी में ही रहने थे।

पढ़ें- बदायूं में मुस्कान की हत्या: नौटंकी में डांस देख आया रिजवान का दिल... दूसरी शादी की, इस जिद पर दी दर्दनाक मौत 

Badaun Murder Case Rizwan had already hatched a conspiracy to kill Muskaan
Budaun Murder - फोटो : अमर उजाला

19 फरवरी की रात अचानक मुस्कान लापता हो गई। मामा नूर हसन ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद रिजवान पर मुस्कान का अपहरण व हत्या का आरोप लगाते हुए रिजवान और उसकी ग्राम प्रधान पहली पत्नी जैनब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। घटना के बाद से रिजवान लापता हो गया था। पुलिस उसकी तलाश में थी। इसी बीच शनिवार शाम को पुलिस ने मीरासराय क्षेत्र से रिजवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब उसने मुस्कान की हत्या कर शव को रनऊ गांव के पास संपर्क मार्ग के किनारे गड्ढे में दफनाने की बात स्वीकार की। रविवार सुबह सिविल लाइंस पुलिस ने रिजवान व उसके दो साथियों को लेकर उझानी के नरऊ के खेतीहर इलाके में पहुंची। यहां आरोपियों के द्वारा बताए गए स्थान पर जेसीबी से गड्ढा कराया गया। यहां मुस्कान का कंकाल बरामद हो गया। पुलिस ने कंकाल को सीलकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।

विज्ञापन
Badaun Murder Case Rizwan had already hatched a conspiracy to kill Muskaan
Budaun Murder - फोटो : अमर उजाला

शातिर निकला रिजवान, हत्या कर चला गया था जेल
दूसरी पत्नी मुस्कान की हत्या के बाद हत्यारोपी रिजवान ने खुद को बचाने के लिए जेल जाने का हथकंड़ा अपनाया। वह एक पुराने मामले में कोर्ट से अपनी जमानत रद्द करा ली। इसके बाद वह जेल चला गया। वह करीब 27 दिन जेल में रहा, लेकिन वह अपने गुनाह पर पर्दा डालने में सफल नहीं हो सका। पुलिस ने जेल से बाहर आते ही उसपर शिकंजा कसा तो वह टूट गया।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed