सब्सक्राइब करें

UP: शादी के दिन उठी दुल्हन की अर्थी... डांस करते समय हार्ट अटैक से गई जान; देखें मौत से पहले का वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 May 2025 06:56 PM IST
सार

Budaun Heart Attack News: बदायूं में शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन की मौत हो गई। मेहंदी के कार्यक्रम में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और कुछ ही पलों में उसकी सांसें थम गईं। इस घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया। 

विज्ञापन
Bride dies of heart attack before marriage see the video in Budaun
हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत - फोटो : अमर उजाला

बदायूं के नूरपुर पिनौनी गांव में शादी से पहले हार्ट अटैक से दुल्हन की मौत हो गई। सोमवार को मुरादाबाद से उसकी बरात आनी थी। रविवार की रात मेहंदी के कार्यक्रम में डांस करते समय दुल्हन की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कुछ ही पलों में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दोनों परिवारों में मातम छा गया। जिस घर में शहनाई गूंजनी थी, वहां करुण क्रंदन के बीच दुल्हन की अर्थी उठी। 



इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर पिनौनी निवासी इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी दिनेश पाल सिंह की 20 वर्षीय बेटी दीक्षा की शादी मुरादाबाद के शिवपुरी निवासी सौरभ पुत्र मदनलाल से तय हुई थी। सोमवार को उसकी बरात आनी थी। रविवार रात मेहंदी का कार्यक्रम था। दीक्षा ने हाथों पर मेहंदी लगवाई। इसके बाद वह परिजनों व रिश्तेदारों संग डांस करने लगी। घर में खुशियों का माहौल था। सभी लोग खुशी में नाच रहे थे। दीक्षा भी बेहद खुश थी। 

यह भी पढ़ें- मोबाइल की लत ने ली जान: बरेली में रेल इंजन से कटकर दो छात्रों की मौत, पटरी पर बैठ देख रहे थे रील
 

Trending Videos
Bride dies of heart attack before marriage see the video in Budaun
डांस करते समय अचानक बिगड़ी थी दीक्षा की तबीयत - फोटो : अमर उजाला
परिजनों के मुताबिक रात करीब डेढ़ बजे नाचते समय दीक्षा की अचानक हालत बिगड़ गई। उसके पेट व सीने में तेज दर्द उठा। देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से पलभर में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Bride dies of heart attack before marriage see the video in Budaun
दीक्षा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
रोते बिलखते पहुंचे लड़का पक्ष के लोग 
मुरादाबाद में लड़का पक्ष के लोग बरात लाने की तैयारी में जुटे थे। वहां भी खुशियों का माहौल था। रविवार रात करीब दो बजे उन्हें दीक्षा की मौत की खबर मिली तो हर कोई स्तब्ध रह गया। सोमवार को जहां बारात लेकर आना था। वहां परिवार के लोग रोते बिलखते पहुंचे। 
Bride dies of heart attack before marriage see the video in Budaun
डांस करते समय बिगड़ी थी दीक्षा की तबीयत - फोटो : अमर उजाला
दिल की बीमारी थी, दिल्ली में कराया था इलाज 
दीक्षा की मौत के बाद परिवार के लोगों ने बताया कि उसे दिल की बीमारी थी, जिसका दिल्ली में इलाज कराया था। ठीक होने के बाद ही उसकी शादी करने का फैसला लिया गया। उनको नहीं पता था कि बरात के दिन बेटी की अर्थी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
Bride dies of heart attack before marriage see the video in Budaun
शादी के लिए तैयारी हो चुकी थीं मिठाइयां - फोटो : अमर उजाला
बरातियों के लिए तैयार हो चुकी थीं मिठाइयां
गांव नूरपुर पिनौनी में दिनेश ने बेटी की शादी के लिए बरात के स्वागत की पूरी तैयारियां कर ली थीं। एक तरफ बरातियों के खाने के लिए व्यंजन मिठाइयां तैयार हो रही थीं, वहीं दूसरी ओर परिवार के लोग खुशी में नाच रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया और सब तैयारियां धरी रह गईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed