बरेली में सुन्नी बरेलवी मुसलमानों के मजहबी रहनुमा ताजुश्शरिया मुफ्ती अख्तर रजा खां (अजहरी मियां) के दो दिवसीय उर्स का रविवार को परचम कुशाई की रस्म से आगाज हुआ। इस दौरान सौदागरान स्थित दरगाह शरीफ और आसपास का इलाका इत्र और फूलों की खुशबू से महक उठा। अकीदतमंद चादरों के जुलूस के साथ अलग-अलग इलाकों से टोलियों में पहुंचे। नारों से गलियां गुलजार रहीं। जायरीन की आमद से दरगाह के आस-पास स्थित गेस्ट हाउस, मदरसे, मेहमानखाने भर चुके हैं।
UP News: बरेली में उर्स-ए-ताजुश्शरिया का आगाज, लहराया अजहरी परचम, आज अदा होगी कुल की रस्म
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 05 May 2025 10:30 AM IST
सार
बरेली में दो दिवसीय उर्स-ए-ताजुश्शरिया का रविवार को परचम कुशाई की रस्म से आगाज हुआ। इस दौरान सौदागरान स्थित दरगाह शरीफ और आसपास का इलाका इत्र और फूलों की खुशबू से महक उठा। उर्स में देश-विदेश से हजारों जायरीन आए हैं।
विज्ञापन
