यूपी के बरेली स्थित शाही में बरात चढ़ाकर बैंड की ठेली ले जा रहे तीन किशोरों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई व दो अन्य गंभीर घायल हुए हैं।
2 of 7
मृत बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
दुकान पर सामान ले जा रहे थे सभी
शाही थाना क्षेत्र के बकैनियां वीरपुर के रहने वाले बैंड मलिक हरिओम वर्मा का शिवा बैंड नाम से धनेटा शीशगढ़ रोड पर आनंदपुर गांव के बस अड्डे पर दुकान है। शनिवार की रात फिदाईपुर गांव से बरात चढ़ाकर बैंड की ठेली और जनरेटर को वापस आनंदपुर में दुकान पर करीब आठ-दस किशोर अन्य लोगों के साथ ले जा रहे थे।
3 of 7
सड़क पर पड़ा जनरेटर
- फोटो : अमर उजाला
कार ने मारी थी जोरदार टक्कर
रात्रि करीब डेढ़ बजे धनेटा शीशगढ़ रोड पर आनंदपुर गांव के नजदीक ही पीछे से मिर्जापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से बैंड की ठेली में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ठेली व जनरेटर को ले जा रहे किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें बकैनिया वीरपुर के रहने वाले बैंड मलिक हरिओम वर्मा के भतीजे 16 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र महेंद्र पाल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल सचिन, मोहित, संजीव और दशरथ को मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।
4 of 7
विलाप करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
एक ने रास्ते तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
अस्पताल ले जाते समय घायल गांव के ही 10 वर्षीय मोहित पुत्र कल्याण की भी मौत हो गई वह कक्षा चार का छात्र था। वहीं बारह वर्षीय सचिन पुत्र गंगाराम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य दो गंभीर लोगों का इलाज चल रहा है।
5 of 7
गम में विलाप करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
रोहित था कक्षा सात का छात्र
रोहित अपने दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। वह कक्षा सात का छात्र था। शनिवार को स्कूल से आने के बाद शाम को वह अपने ताऊ बैंड मालिक हरिओम वर्मा के साथ बरात में चला गया। सचिन दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। मोहित दो भाई वह एक बहन में दूसरे नंबर का था।