फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नौकरी की दौड़ जीती, जिंदगी की हार गई अंशिका, बाहर खड़े पिता कर रहे थे बेटी की सफलता की उम्मीद

Sat, 18 Jan 2020 10:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 18 Jan 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Police constable recruitment: Candidate Kumari Shalini die after complete running
बेटी की मौत पर रोते अंशिका के पिता - फोटो : अमर उजाला

इकलौती बेटी को पुलिस में भर्ती कराने का सपना संजोए अंशिका के पिता रामवीर उसे लेकर खुद ही बरेली पहुंचे थे। बेटी पीएसी ग्राउंड में दौड़ रही थी और बाहर खड़े पिता उसकी सफलता की दुआ कर रहे थे। मगर उन्हें अच्छी और बुरी, दोनों खबरें सुनने को मिलीं। बेटी अंशिका ने पुलिस भर्ती की दौड़ तो पूरी कर ली लेकिन वह जिंदगी की दौड़ हार चुकी थी। 


 

Police constable recruitment: Candidate Kumari Shalini die after complete running
मृतक अंशिका और उसके पिता - फोटो : अमर उजाला

बागपत के फजलपुर सुंदर नगर की रहने वाली अंशिका सिंह आरक्षी भर्ती के लिए हो रही शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल होने आई थीं। यहां उन्हें 14 मिनट में छह राउंड लगाकर 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी। अंशिका ने यह दौड़ 13 मिनट और कुछ सेकेंड में पूरी कर ली। मगर इसके साथ ही वह ट्रैक पर बेसुध होकर गिर पड़ी और दम तोड़ दिया। 

Police constable recruitment: Candidate Kumari Shalini die after complete running
मौके पर पहुंचे आला पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर एसपी ग्रामीण संसार सिंह, एसपी सिटी, पीएसी कमांडेंट विकास कुमार वैद्य, कमलेश बहादुर समेत अन्य अधिकारी भी पहुंचे। बाहर मौजूद उसके पिता रामवीर, मुंह बोला भाई विनय और उसकी बहन को अंशिका की तबियत बिगड़ने की सूचना दी गई तो सभी जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां मोर्चरी के बाहर अधिकारियों ने रामवीर को घटनाक्रम के बारे में बताया तो वह उनके चेहरे देखते रहे लेकिन बेटी का शव देखा तो बदहवास हो गए। बेटी के चेहरे को छूकर फूट-फूट कर रो पड़े। परिवार वालों ने बताया कि अंशिका सबसे बड़ी थी, उससे छोटे दो अन्य भाई भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Police constable recruitment: Candidate Kumari Shalini die after complete running
मृतक अंशिका - फोटो : अमर उजाला

सिर्फ कार्डियक अरेस्ट.. और कुछ नहीं
पोस्टमार्टम में अंशिका की मौत कार्डियक अरेस्ट से होने की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल के पूर्व हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. वीपी भारद्वाज के मुताबिक इस तरह की मौत कार्डियक अरेस्ट से ही होती है। इसकी दो परिस्थितियां होती हैं, वेसोवेगल शॉक या वेंट्रिकुलर फिब्रिलेशन। वेसोवेगल शॉक में शरीर पर तनाव काफी बढ़ जाता है और हृदय की मांसपेशियां अलग-अलग धड़कने लगती हैं। इसी तरह वेंट्रिकुलर फिब्रिलेशन में नसों में खून के थक्के जम जाते हैं। तुरंत सीपीआर देने से सांस तो आ जाती है लेकिन खून के जमे हुए थक्के हृदय में पहुंचने की वजह से धड़कन नहीं लौटती। इन दोनों ही वजह से कार्डियक अरेस्ट होता है और मौत हो जाती है। इसका एक अन्य कारण एयरोटिक वॉल्व में सिकुड़न होना भी होता है। ज्यादा मेहनत करने पर कोरोनरी आर्टिलरी का ब्लड हार्ट खींच लेता है। वह ब्लड एओरटा नली में आ जाता है। इससे भी हार्ट काम करना बंद कर देता है। 

विज्ञापन
Police constable recruitment: Candidate Kumari Shalini die after complete running
मृतक अंशिका और उसके पिता - फोटो : अमर उजाला

हॉकी प्लेयर की भी ऐसे ही हुई थी मौत
कैंट क्षेत्र के गांव भरतौल निवासी हॉकी प्लेयर विनोद सिंह रावत की मौत भी मई 2018 में इसी तरह हुई थी। वह साई स्टेडियम में वर्क आउट कर रहे थे और अचानक ही कार्डियक अरेस्ट हो गया। विनोद नेशनल हॉकी प्लेयर थे और बिहार की तरफ से खेलते थे। स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड पर दौड़ते वक्त उनके साथ हादसा हुआ था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed